दुनिया

New Year 2025: नए साल के पहले दिन कितनी होगी दुनिया की आबादी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

जनवरी 2025 के महीने में दुनिया भर में हर सेकंड लगभग 4.2 जन्म और 2 मौतें होने की उम्मीद है। इस साल 0.9 प्रतिशत की उछाल 2023 की तुलना में थोड़ी कम थी, जब दुनिया भर में कुल मानव आबादी 7.5 करोड़ बढ़ गई थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2025 को दुनिया की आबादी 8.09 अरब तक पहुंचने का अनुमान है। 2024 में, भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश रहा, जिसकी अनुमानित जनसंख्या 141 करोड़ थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुमान के अनुसार, 2024 में दुनिया की जनसंख्या में 7.1 करोड़ से अधिक लोगों की वृद्धि की हुई है।

Published: undefined

ब्यूरो ने कहा, "1 जनवरी 2025 को अनुमानित विश्व जनसंख्या 8,092,034,511 है, जो नए साल 2024 से 71,178,087 (0.89 प्रतिशत) अधिक है।"

 जनवरी 2025 के महीने में दुनिया भर में हर सेकंड लगभग 4.2 जन्म और 2 मौतें होने की उम्मीद है। इस साल 0.9 प्रतिशत की उछाल 2023 की तुलना में थोड़ी कम थी, जब दुनिया भर में कुल मानव आबादी 7.5 करोड़ बढ़ गई थी।

Published: undefined

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो जनसंख्या घड़ी के लिए अल्पकालिक अनुमानों को अपडेट करने के लिए प्रत्येक वर्ष के अंत में जनसंख्या अनुमानों की संशोधित श्रृंखला का इस्तेमाल करता है। ब्यूरो का कहना है कि हर कैलेंडर महीने के अंदर रोजाना जनसंख्या परिवर्तन को स्थिर माना जाता है।

Published: undefined

 जुलाई 2024 तक, भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देशथ था, जिसकी अनुमानित जनसंख्या 1,409,128,296 लोग (करीब 141 करोड़) है।

 भारत के बाद चीन का स्थान है, जिसकी जनसंख्या 1,407,929,929 लोग (करीब 140.8 करोड़) है। इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का स्थान है। इसकी अनुमानित जनसंख्या नए साल के दिन 341,145,670 होने का अनुमान है। साल में अमेरिका की जनसंख्या में 2,640,171 लोगों (0.78%) की वार्षिक वृद्धि हुई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined