दुनिया

पाकिस्तान: आतंक के आका हाफिज सईद के घर के बाहर बड़ा धमाका! 2 की मौत, 12 लोगों के घायल होने की खबर

ये धमाका लाहौर के जोहर टाउन इलाके में हुआ है। यहीं पर हाफिज सईद का घर है। घायलों को आसपास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाका इतना तेज था कि आसपास कई घरों में खिड़िकियों की कांच औक दीवारें टूट गयीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान में मुंबई हमले के मास्टरमाइंट हाफिज सईद के घर के बाहर जोरदार धमाके की खबर है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक इस धमाके में 12 लोगों के घायल होने की खबर है। आपको बता दें, ये धमाका लाहौर के जोहर टाउन इलाके में हुआ है। यहीं पर हाफिज सईद का घर है। घायलों को आसपास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाका इतना तेज था कि आसपास कई घरों में खिड़िकियों की कांच औक दीवारें टूट गयीं।

पाकिस्तानी अखबार डॉन न्यूज़ के हवाले से खबर है कि धमाके में दो लोगों की मौत हुई है। अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि हमला किसने और क्यों किया, इसके अलावा हमले के दौरान हाफिज सईद अपने घर पर था या नहीं, इसे लेकर भी स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक जिस इलाके में धमाका हुआ है वहां कई शोरूम, बैंक और अस्पताल भी मौजूद है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जापानः भूकंप के एक हफ्ते बाद भी 8,000 से ज्यादा लोग नहीं लौटे घर, राहत शिविरों में गुजार रहे जिंदगी

  • ,
  • सिनेजीवन: कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं को सोनाली बेंद्रे ने दी बधाई और 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज

  • ,
  • बिहार: पटना में छात्रों का फिर से प्रदर्शन, सीएम आवास मार्च के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ी, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे

  • ,
  • वैष्णो देवी में करोड़ों की हेराफेरी का मामला, कोर्ट ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, सबूत सुरक्षित रखने को कहा