दुनिया

फिर अमेरिका को चिढ़ाएगा उत्तर कोरिया, विशाल सैन्य परेड में दिखाएगा हथियारों की ताकत

खबरों के मुताबिक रिहर्सल के दौरान एक हाइपरसोनिक ह्वासोंग-8 मिसाइल, एक ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) और एक पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) समेत 250 से ज्यादा सैन्य उपकरणों के साथ परेड की गई है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तर कोरिया में महत्वपूर्ण वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस मौके पर हथियारों क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए रविवार को आधी रात के आसपास एक विशाल सैन्य परेड आयोजित की जाएगी। जानकारों के मुताबिक इस विशाल सैन्य परेड में उन्नत हथियारों के प्रदर्शन के जरिये किम जोंग उन दुनिया को अपनी ताकत दिखाएंगे।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरियाई पीपुल्स रिवोल्यूशनरी आर्मी (केपीआरए) की 90वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर कोरिया किम इल सुंग स्क्वायर पर परेड के लिए लगभग 20,000 सैनिकों के जुटने की संभावना है। ये सभी एंटी जापानी गुरिल्ला फोर्स से जुड़े है। एंटी जापानी गुरिल्ला फोर्स को 1932 में दिवंगत किम इल-सुंग ने स्थापित किया था।

सूत्रों के मुताबिक, रिहर्सल के दौरान एक हाइपरसोनिक ह्वासोंग-8 मिसाइल, एक ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) और एक पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) समेत 250 से ज्यादा सैन्य उपकरणों के साथ परेड की गई है।

उत्तर कोरिया के दिवंगत नेता किम जोंग-इल की मृत्यु के बाद 2012 में उनके बेटे किम जोंग-उन के सत्ता में आने के बाद से उत्तर कोरिया ने अब तक नौ सैन्य परेड आयोजित की हैं, लेकिन उनमें से कोई भी केपीआरए की स्थापना की वर्षगांठ के मौके पर आयोजित नहीं हुई है।

उत्तर कोरिया ने आमतौर पर 15 अप्रैल को राष्ट्रीय संस्थापक किम इल-सुंग की जयंती, 10 अक्टूबर को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की स्थापना की वर्षगांठ और 9 सितंबर को राष्ट्र की नींव पर इस तरह की परेड आयोजित की है। प्योंगयांग सोमवार को सरकारी टेलीविजन पर परेड की रिकॉर्डेड फुटेज प्रसारित कर सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, ओडिशा-आंध्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, अलर्ट मोड में प्रशासन

  • ,
  • IND vs NZ: हेनरी-फिलिप्स ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के पसीने, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन, बुमराह ने झटके 4 विकेट

  • ,
  • सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, साहस, करुणा और सेवा का सम्मान

  • ,
  • चक्रवाती तूफान 'अकवान' से बिहार में भी बदलेगा मौसम, भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट

  • ,
  • बिहारः निशांत को सीएम सम्राट के सुरक्षाकर्मी के धक्का देने पर विवाद, नाराज जेडीयू ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की