दुनिया

अब तेल को तरस रहे पाकिस्तानी! लाहौर, फैसलाबाद, गुजरांवाला समेत कई शहरों में ईंधन की कमी के कारण पंप बंद

पाकिस्तान में स्थिति बहुत गंभीर हो गई है, लोग अपनी गाड़ियों को चलाने के तरीके खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लाहौर, फैसलाबाद और गुजरांवाला सहित प्रमुख शहरों में कई पंप बंद हो गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पाकिस्तान के पंजाब के प्रमुख शहरों में वाहन चालकों को ईंधन (पेट्रोल, डीजल) की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पेट्रोल स्टेशनों पर लंबी लाइनें लग गई हैं और यात्रियों में निराशा है। समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थिति बहुत गंभीर हो गई है, लोग अपनी गाड़ियों को चलाने के तरीके खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लाहौर, फैसलाबाद और गुजरांवाला सहित प्रमुख शहरों में कई पंप बंद हो गए हैं।

Published: undefined

समा टीवी ने बताया कि, ईंधन स्टेशनों में बाइकर्स के लिए केवल 200 रुपए और चार पहिया वाहनों के लिए केवल 5,000 रुपए तक सीमित है। इस संकट का मूल कारण जमाखोरी है क्योंकि नागरिकों का दावा है कि ईंधन ब्लैक में बेचा जा रहा है।

Published: undefined

इन चुनौतियों ने पाकिस्तान में तूफान पैदा कर दिया है, जिससे मोटर चालक परेशान हैं और समाधान खोज रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बेईमान लोगों की वजह से स्थिति और भी खराब हो गई है। ऐसे लोग आम जनता से मोटी कमाई कर रहे हैं। इन लोगों ने ईंधन की जमाखोरी कर इसे ज्यादा कीमतों पर बेचकर स्थिति का लाभ उठाना शुरू कर दिया है।

Published: undefined

समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस तरह की कीमतों में वृद्धि उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी है, जो पहले से ही गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्थिति ने अधिकारियों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है, और उनसे ईंधन की कमी को हल करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी ने पहले हरियाणा में चुनाव की चोरी की, अब उसने असम और बंगाल में भी यही किया- राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: प्रिंस यादव को रायुडू ने बताया हर फॉर्मेट के गेंदबाज और अश्विन ने सुनाया एमएस धोनी से जुड़ा तनाव वाला किस्सा

  • ,
  • एनसीआरबी के आंकड़ों ने कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सरकार के खोखले दावों को उजागर किया: खड़गे

  • ,
  • तमिलनाडु में विजय को मिला CPI और CPM का समर्थन, फिर राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

  • ,
  • सिनेजीवन: 'लॉर्ड बॉबी' पर गर्व करते दिखे सनी देओल और लंबे शूटिंग शेड्यूल के बीच संगीत में सुकून ढूंढ रहे बाबिल खान