दुनिया

Chat GPT: OpenAI ने संस्थापक सैम आल्टमैन को CEO पद से हटाया, प्रेसिडेंट ब्रॉकमैन ने भी दिया इस्तीफा

ऑल्टमैन ने एक्स पर लिखा, मुझे ओपेनएआई में अपना समय बहुत पसंद आया। यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए और दुनिया के लिए परिवर्तनकारी रहा। प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करना मुझे सबसे अधिक पसंद आया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन की कंपनी से छुट्टी हो गई है। ओपनएआई के निदेशक मंडल ने बताया कि कंपनी की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में कार्यरत मीरा मुराती को फिलहाल अंतरिम सीईओ नामित किया गया है। सैम ऑल्टमैन को निकालने से पहले कंपनी के निदेशक मंडल ने इसकी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वह बेहतर कम्यूनिकेशन कर पाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में जिम्मेदारी पूरी करने में बाधा आ रही है। कंपनी के बोर्ड को अब सैम ऑल्टमैन पर भरोसा नहीं रहा।

ऑल्टमैन ने एक्स पर लिखा, “मुझे ओपेनएआई में अपना समय बहुत पसंद आया। यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए और दुनिया के लिए परिवर्तनकारी रहा। प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करना मुझे सबसे अधिक पसंद आया। मेरे पास बताने के लिए और भी बहुत कुछ है। उसे बाद में बताऊंगा।”

सैम ऑल्टमैन को कंपनी से निकलाने के बाद ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “8 साल पहले मेरे अपार्टमेंट में शुरुआत करने के बाद से हम सभी ने मिलकर जो कुछ भी बनाया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है। हम एक साथ कठिन और बेहतरीन समय से गुजरे हैं। इतनी सारी वजहों के बावजूद इतना कुछ हासिल करना असंभव होना चाहिए था, लेकिन आज की सूचना के आधार पर मैंने पद छोड़ दिया है।”

ओपनएआई के सीईओ और सह-संस्थापक, सैम ऑल्टमैन के अलावा, एलन मस्क, ग्रेग ब्रॉकमैन, इल्या सुतस्केवर, मीरा मुराती और ब्रैड लाइटकैप भी इसके सह संस्थापक रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 18 Nov 2023, 9:40 AM IST

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति