दुनिया

'एक फीसदी गणराज्य है पाकिस्तान, अपने लोगों को समान सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी असक्षम'

एक कार्यक्रम में इस्माइल ने कहा कि पिछली सरकार ने अस्थायी इकोनॉमिक रिफाइनेंस फैसिलिटी के तहत सबसे अमीर 1 फीसदी पाकिस्तानियों के बीच 580 अरब रुपये का वितरण किया। सरकार खुद 15 फीसदी उधार ले रही है, लेकिन अमीर लोगों को केवल 1 फीसदी ब्याज पर पैसा मिला है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने एक बड़ा बयान देते हुए अपने देश को 'एक फीसदी गणराज्य' करार दिया है, जो अपने ज्यादातर नागरिकों को समान सुविधाएं उपलब्ध कराने में असक्षम है। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बहुत कुछ गलत हो रहा है, जो इसकी तरक्की की राह में रोड़ा हैं।

Published: undefined

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजमेंट एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान (एमएपी) द्वारा आयोजित एक पुरस्कार समारोह में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बहुत गलत हो रहा है। इस्माइल ने कहा कि "1 फीसदी एलिट वर्ग इस देश को नियंत्रित कर रहा है।" इस्माइल इशाक डार के हाल ही में निर्वासन से लौटने तक छह महीने के लिए वित्त मंत्री थे।

Published: undefined

कार्यक्रम के दौरान इस्माइल ने कहा, "पिछली सरकार ने अस्थायी इकोनॉमिक रिफाइनेंस फैसिलिटी के तहत सबसे अमीर 1 फीसदी पाकिस्तानियों के बीच 580 अरब रुपये का वितरण किया। सरकार खुद 15 फीसदी उधार ले रही है, लेकिन अमीर लोगों को केवल 1 फीसदी ब्याज पर पैसा मिला है।"

Published: undefined

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इस्माइल ने अमेरिकी अरबपति बिल गेट्स और स्टीव जॉब्स का उदाहरण देते हुए कहा कि इन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अपना भाग्य बनाया। इस्माइल ने अफसोस जताया कि लगभग सभी अमीर पाकिस्तानी पीढ़ीगत संपत्ति के लाभार्थी हैं। इस्माइल ने प्रेस के सवालों का जवाब नहीं दिया और दर्जनों कॉर्पोरेट संस्थाओं को पुरस्कार से सम्मानित करने के बाद चले गए।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • लेबनान-इजरायल में 10 दिन का युद्धविराम हुआ, ट्रंप ने किया ऐलान, दसवीं जंग रुकवाने का किया दावा

  • ,
  • पोप लियो ने इशारों में ट्रंप पर कसा तंज! कहा- कुछ तानाशाह सैन्य या राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करते हैं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- बार-बार बहकाने वालों को महिलाएं पहचान लेती हैं, अभी 33% आरक्षण क्यों नहीं दे रहे?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की दिखी घबराहट और ईरान-अमेरिका वार्ता की तारीख अभी तय नहीं

  • ,
  • बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने TMC और BJP सरकारों के खिलाफ ‘जनता का आरोपपत्र’ जारी किया, जवाबदेही की मांग की