दुनिया

इमरान खान होंगे क्वारनटीन? कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आए थे पाक पीएम

पाकिस्तान में लॉकडाउन तोड़ने की खबरें बड़े पैमाने पर आ रही है। पाक पीएम इमरान खान ने ऐसा करने वालों को चेताया भी है। वहीं इमरान खान को भी कोरोना संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दुनिया के करीब 200 देश कोरोना वायरस का कहर झेल रहे हैं। पाकिस्तान में भी कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ है। पाकिस्तान में लॉकडाउन तोड़ने की खबरें बड़े पैमाने पर आ रही है। पाक पीएम इमरान खान ने ऐसा करने वालों को चेताया भी है। वहीं इमरान खान को भी कोरोना संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। दरअसल, फैसल एधी नाम के सामाजिक कार्यकर्ता ने हाल ही में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से मिलकर उन्हें चंदे का एक चेक दिया था। अब फैसल एधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

गौरतलब है कि मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल सत्तार के पुत्र और एधी फाउंडेशन के चेयरमैन फैसल एधी 15 अप्रैल को पीएम इमरान खान से मिलने पहुंचे थे। फैसल एधी ने इस दौरान कोविड-19 रिलीफ फंड में एक करोड़ रुपए का दान भी दिया था। एधी ने इमरान खान को एक करोड़ का चेक अपन हाथों से दिया था।

बताया जा रहा है कि इमरान खान से इस मुलाकात के बाद ही फैसला एधी के अंदर कोरोना के लक्षण नजर आने लगे थे। इसके बाद फैसल एधी का कोरोना टेस्ट कराया गया। मंगलवार को फैसल एधी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो पाकिस्तानी अथॉरिटी में हलचल पैदा हो गई। कहा ये भी जा रहा है कि इमरान खान को एहतियात के तौर पर क्वारनटीन किया जा सकता है। हालांकि उनको लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। जबकि फैसल एधी अपने घर में ही आइसोलेशन में चले गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 21 Apr 2020, 7:00 PM IST

  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक

  • ,
  • धरती की जीवन-व्यवस्था पर बढ़ा संकट, 9 में से 7 ‘प्लैनेटरी बाउंड्री’ टूटीं, खतरे में मानव जीवनः रिपोर्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: सलमान खान के समर्थन में उतरे मीका सिंह और रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • पुण्यतिथि: जब पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ था मुश्किल, दुर्गा खोटे ने रूढ़ियों को तोड़कर ऐसे रचा सिनेमाई इतिहास