दुनिया

पाकिस्तान को चीन से 6 जे-10सी लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप मिली, इसे ही कहा जाता है 'ड्रैगन फ्राम द ईस्ट'

पाकिस्तान ने इस साल मार्च में 6 जे-10सी लड़ाकू विमानों का पहला बैच हासिल किया था। उस समय प्रधानमंत्री रहे इमरान खान ने कहा था कि क्षेत्र में असंतुलन पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसे संबोधित करने के लिए रक्षा प्रणाली में एक बड़ा एडिशन जोड़ा गया है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

पाकिस्तान को चीन से छह जे-10सी लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप मिली है, जिसे पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा 'ड्रैगन फ्राम द ईस्ट' कहा जाता है। पाकिस्तान में स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन निर्मित छह जे-10सी विमानों का दूसरा जत्था पाकिस्तान आने के बाद ऐसे लड़ाकू विमानों की कुल संख्या 12 हो गई है।

इस खेप के आने की पुष्टि करते हुए पाकिस्तान स्ट्रैटेजिक फोरम ने ट्वीट कर कहा, "पाकिस्तानी स्थानीय मीडिया 92न्यूज ने पाकिस्तान वायु सेना को अतिरिक्त छह जे-10सी की डिलीवरी की पुष्टि की है, जो कुल जे-10सी को 12 तक पहुंचाती है।" पाकिस्तान स्ट्रैटेजिक फोरम एक स्वतंत्र थिंक-टैंक है जिसे शोधकर्ताओं की एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा संचालित किया जाता है।

पाकिस्तान वायु सेना ने इस साल मार्च में छह जे-10सी लड़ाकू विमानों के पहले बैच को चालू किया था। उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि "दुर्भाग्य से क्षेत्र में असंतुलन पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसे संबोधित करने के लिए आज हमारी रक्षा प्रणाली में एक बड़ा एडिशन जोड़ा गया है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट