दुनिया

बाली में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति की हुई मुलाकात, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के डिनर में दोनों ने मिलाए हाथ

पीएम मोदी जी20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया में हैं, जहां पहले दिन उन्होंने अपने संबोधन के दौरान एक नई विश्व व्यवस्था बनाने का आह्वान किया। यूक्रेन संघर्ष पर मोदी ने विश्व नेताओं से संघर्ष विराम सुनिश्चित करने और कूटनीति पर लौटने का आग्रह किया।

फोटोः ANI
फोटोः ANI 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया के बाली में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में मोदी और शी दोनों मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते हुए देखे जा सकते हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन से भी मुलाकात की। शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी रात के खाने के दौरान ब्लिंकन के साथ भी बातचीत करते दिखाई दिए। रात के खाने का आयोजन इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आए सभी राष्ट्राध्यक्षों के लिए किया था।

प्रधानमंत्री मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया में हैं, जहां पहले दिन उन्होंने अपने संबोधन के दौरान एक नई विश्व व्यवस्था बनाने का आह्वान किया। यूक्रेन संघर्ष पर मोदी ने विश्व नेताओं से संघर्ष विराम सुनिश्चित करने और कूटनीति पर लौटने का आग्रह किया।

जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने बाली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन समेत विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की। इसके अलावा इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने डब्ल्यूएचओ प्रमुख और आईएमएफ प्रमुख से भी मुलाकात की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया