दुनिया

शक्तिशाली भूकंप से तिब्बत में भीषण तबाही, अब तक 53 लोगों की मौत, बड़े पैमाने पर इमारतों को पहुंचा नुकसान

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कई इमारतों समेत इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर भूकंप से नुकसान पहुंचा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप से भीषण तबाही मची है। अब तक 53 लोगों की मौत की खबर है। वहीं भूकंप से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि तिब्बत में सुबह एक घंटे के भीतर 6 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कई इमारतों समेत इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर भूकंप से नुकसान पहुंचा है।

भूपंक के झटके नेपाल, भारत, बांग्लादेश और भूटान के कई हिस्सों में महसूस किए गए। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। वहीं, नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के तेज झटके महसूस। लोग अपने घरों से घबरा कर बाहर निकल गए।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप नेपाल-तिब्बत सीमा के पास लोबुचे से 93 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आया। खुंबू ग्लेशियर के पास स्थित लोबुचे, काठमांडू से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व में और एवरेस्ट बेस कैंप से 8.5 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

भूकंपीय गतिविधि ने इस क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। नेपाल और भारत के प्रभावित हिस्सों में अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए