
कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला स्पेन से है। यहां शाही परिवार की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वे 86 साल की थीं। उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई।
Published: 29 Mar 2020, 1:58 PM IST
खबरों के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था। पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली से यह पहली मौत है। मारिया की मौत की खबर उनके भाई ने बताया कि उनकी बहन की मौत कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हो गई है। मारिया के भाई ने फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी है कि उनकी बहन की मौत पेरिस में हुई है। बता दें, यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।
Published: 29 Mar 2020, 1:58 PM IST
बता दें कि चीन से फैले इस वायरस से सबसे ज्यादा अब इटली, स्पेन और अमेरिका में लोग प्रभावित हैं। व स्पेन में कोरोना वायरस की महामारी से पिछले 24 घंटे में 844 लोगों की मौत हो गई है, इसके साथ ही स्पेन में मरने वालों की संख्या 5,982 हो गई है। स्पेन में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 73000 से ज्यादा है। पूरी दुनिया में इटली के बाद स्पेन में ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं इटली में मरने वालों की संख्या 5,982 है।
Published: 29 Mar 2020, 1:58 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 29 Mar 2020, 1:58 PM IST