दुनिया

रूस की राजधानी मॉस्को धमाके से दहला, पुलिस वाहन के पास विस्फोट में एक अधिकारी की मौत, दो घायल

मॉस्को के गृह मंत्रालय के अनुसार, यह हमला सोमवार देर रात राजधानी के बीचोबीच सव्योलोव्स्की रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रूस की राजधानी मॉस्को में एक अज्ञात हमलावर द्वारा पुलिस वाहन के पास किए गए विस्फोट में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई तथा दो अन्य अधिकारी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में हमलावर भी मारा गया।

मॉस्को के गृह मंत्रालय के अनुसार, यह हमला सोमवार देर रात राजधानी के बीचोबीच सव्योलोव्स्की रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

Published: undefined

उसने बताया कि हमलावर यातायात पुलिस के वाहन के निकट गया और धमाका कर दिया, जिससे एक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए दो अन्य अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रूस की जांच समिति ने कहा कि उसने हमले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, उसने न तो हमलावर की पहचान जारी की और न ही हमले के पीछे के मकसद का खुलासा किया।

यह हमला ऐसे दिन किया गया जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सेना भेजने के फैसले को चार साल पूरे हो गए।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मणिपुर में छह नागाओं की हत्या से तनाव चरम पर, विरोध में बंद का दिखा असर, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वोट चोरी और सरकार चोरी के बाद अब सीट चोरी, बीजेपी-चुनाव आयोग की जुगलबंदीः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: कोहली-रोहित की मौजूदगी गिल के लिए होगी फायदेमंद और द्रविड़ के बेटे को भारत की U-19 टीम में शामिल किया गया

  • ,
  • बीजेपी की करतूतों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में फैसला

  • ,
  • सिनेजीवन: अनुभव सिन्हा को पसंद आई इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' और 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज