
रूस के मॉस्को में रविवार को एक यात्री विमानदुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 71 यात्री इस दुर्घटना में मारे गए हैं। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है। मंत्रालय ने कहा है कि एएन-18 विमान मॉस्को के डोमोडेडोवो हवाईअड्डे से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंत्रालय के प्रवक्ता ने तास को बताया, "विमान का मलबा और कई शव स्टेपानोवस्कोये गांव के पास पाए गए हैं।"
Published: undefined
हवाई परिवहन एजेंसी, रोसावियात्सिया ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही मिनट के बाद उनका रेडियो संपर्क सारातोव एयरलाइंस के विमान से टूट गया था। एजेंसी ने बताया, "सारातोव एयरनाइंस के विमान (उड़ान संख्या 730) ने मॉस्को से ओस्र्क के लिए मॉस्को के समयानुसार 14.21 बजे उड़ान भरी थी। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार विमान में 65 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।"
एजेंसी के अनुसार, "उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान से संपर्क टूट गया था और वह रडार से बाहर हो गया था। दुर्घटना मॉस्को क्षेत्र के रामेंस्की जिले में हुई।" तास के अनुसार, दुर्घटना के लिए प्रतिकूल मौसम हालात, चालक की गलती या यांत्रिक गड़बड़ी हो सकती है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined