दुनिया

चौतरफा दबाव और करीब दो हफ्ते तक इनकार के बाद सऊदी अरब ने माना लापता पत्रकार खाशोग्गी की हुई मौत

सऊदी अरब ने ये आखिरकार स्वीकार कर लिया कि जमाल खशोगी की मौत तुर्की की राजधानी इंस्तांबुल में स्थित सऊदी अरब के दूतावास में मारे गए हैं।  

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  पत्रकार जमाल खशोगी

सऊदी अरब ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि पत्रकार जमाल खाशोग्गी तुर्की स्थित सऊदी अरब के वाणिज्यिक दूतावास के भीतर ही संघर्ष के दौरान मारे गए। सऊदी अरब के सरकारी टीवी ने इसकी पुष्टि की है। इस संदर्भ में सऊदी अरब के दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, खाशोग्गी को आखिरी बार 2 अक्टूबर को इस्तांबुल में सऊदी अरब वाणिज्यिक दूतावास के भीतर जाते देखा गया था। वह अपनी मंगेतर हेटिस केनजिग से शादी के लिए जरूरी दस्तावेज बटोरने वहां गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे।

उनकी मंगतेर कई घंटों तक उनका दूतावास के बाहर कार में बैठी इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं आए।

सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने अटॉर्नी जनरल के कार्यालय का हवाला देते हुए कहा कि खाशोग्गी और जिन लोगों से वह भीतर मिले थे, उनके बीच विवाद हुआ, जो हिंसक हो गया, जिसके बाद पत्रकार खाशोग्गी की मौत हो गई। अभियोजकों का कहना है कि इस संदर्भ में 18 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि खाशोग्गी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आलोचक थे और उनकी नीतियों के खिलाफ नियमित तौर पर लिखते थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: भोपाल में किसानों का आंदोलन, CM हाउस तक मार्च की तैयारी, चंद किलोमीटर दूर बैठे, स्कूलों में छुट्टी घोषित

  • ,
  • इराक में अमेरिका-सऊदी सेना का बड़ा हवाई हमला, ईरान समर्थित गुटों के ठिकाने किए तबाह! US बोला- तेहरान के हमले का था जवाब

  • ,
  • रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी सीनेट में आगे बढ़ा 100% टैरिफ वाला बिल, भारत-चीन भी दायरे में

  • ,
  • कांग्रेस ने अमित शाह पर तीखे किए हमले, एके-47, पैलेट गन और बिना वर्दी-नाम वाले पुलिस वालों पर मांगा जवाब

  • ,
  • आइसा ने देश भर में प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ का आरोप लगाया, हिरासत में लिए गए युवाओं की रिहाई की मांग की