दुनिया

शिकागो में फ्रीडम डे परेड पर फायरिंग: अब तक 6 लोगों की मौत, 24 घायल, बाइडेन बोले- ‘बंदूक हिंसा’ से हैरान हूं

लेक काउंटी मेजर क्राइम टास्क फोर्स के सार्जेट क्रिस्टोफर कोवेली ने सोमवार देर रात न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि हिरासत में लिए गए युवक ने हाई-पावर राइफल का इस्तेमाल किया है। उसने एक घर की छत से गोलीबारी की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिका के शिकागो में हाईलैंड पार्क में 4 जुलाई को फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलियां बरसाए जाने पर 22 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने युवक की पहचान रॉबर्ट ई क्रीमो उर्फ बॉबी के रूप में की। गोलीबारी करने के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं हुआ है। इस गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य 24 लोग घायल हो गए।

लेक काउंटी मेजर क्राइम टास्क फोर्स के सार्जेट क्रिस्टोफर कोवेली ने सोमवार देर रात न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि हिरासत में लिए गए युवक ने हाई-पावर राइफल का इस्तेमाल किया है। उसने एक घर की छत से गोलीबारी की थी। पुलिस ने बताया कि राइफल को घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, परेड सुबह 10.15 बजे शुरू हुई थी। महज 10 मिनट बाद ही गोलीबारी शुरू हो गई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा।

गोलीबारी की घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, "स्वतंत्रता दिवस पर एक अमेरिकी समुदाय पर फिर से हुई बंदूक हिंसा से हैरान हूं। मैंने हाल ही में बंदूक को लेकर कानून में लगभग 30 वर्षो में पहली बार बंदूक सुधार कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसमें ऐसे कार्य शामिल हैं जो जीवन को बचाएंगे। लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है, और मैं बंदूक हिंसा की महामारी से लड़ना नहीं छोड़ूंगा।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति