दुनिया

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सलाह, सीमा की ओर जाते समय वाहनों पर तिरंगा चिपकाएं : दूतावास

यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे पोलैंड, रोमानिया और हंगरी की सीमा से लगे यूक्रेन के इलाके में आते समय अपने वाहनों पर तिरंगा चिपकायें।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे पोलैंड, रोमानिया और हंगरी की सीमा से लगे यूक्रेन के इलाके में आते समय अपने वाहनों पर तिरंगा चिपकायें। दूतावास ने युद्धरत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को अपना पासपोर्ट, आपात खर्च के लिये नगद खासकर डॉलर और जरूरी सामान हमेशा साथ रखने के लिये कहा है।

दूतावास ने भारतीय नागरिकों को कहा है कि वे पोलैंड, रोमानिया और हंगरी की सीमा चौकी की ओर बढ़ें क्योंकि उन्हें यूक्रेन से बाहर निकालने के लिये वहां शिविर स्थापित किये गये हैं।
इस बीच भारत का विदेश मंत्रालय यूक्रेन में फंसे नागरिकों को स्वदेश लाने के लिये रक्षा मंत्रालय के साथ संपर्क में है। भारतीय वायुसेना के विमान वहां से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिये तैयार हैं।

फोटो: IANS

गुरुवार को विदेश सचिव हर्ष वर्धन सिंगला ने बताया था कि भारत यूक्रेन और रूस दोनों के साथ संपर्क में है। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों को बताया गया है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के लिये मदद की जरूरत होगी और इसीलिये वाणिज्यिक विमानों के साथ भारतीय वायुसेना के विमान भी उनके साथ वहां जा सकते हैं। सभी विकल्प खुले हैं। भारत की पहली प्राथमिकता भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें वहां से बाहर निकालना है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को इस बाबत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी और उनसे कहा था कि रूस और नाटो के बीच का अंतर ईमानदार और गंभीर बातचीत के ही जरिये संभव है।

उन्होंने साथ ही पुतिन को यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के बारे बताया और कहा कि भारत उन्हें सुरक्षित वहां से बाहर निकालने और स्वदेश वापस लाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप से दूरी बना रहे हैं वेंस, अमेरिका के पूर्व एनएसए बोल्टन का बड़ा दावा

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह