दुनिया

पाकिस्तान पर फिर सर्जिकल स्ट्राइक! ईरान ने पाक में घुसकर अपने दो सैनिकों को छुड़ाया, खुफिया ऑपरेशन का किया दावा

ईरान की एलीट रिवोल्यूशनरी गार्ड ने पाकिस्तान में एक खुफिया ऑपरेशन को अंजाम देकर अपने दो सैनिकों को छुड़ा लिया है। एनाडोलु एजेंसी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के इन दो सैनिकों का 2018 में अपहरण कर लिया गया था।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने पाकिस्तान में घुसकर अपने सैनिकों को रिहा करा लिया है। ईरान की फोर्स ने एक बयान में यह दावा किया है कि पाकिस्तान के अंदर एक खुफिया ऑपरेशन में अपने दो सैनिकों को छुड़ा लिया गया है। ईरान ने एक बयान में कहा, "दो-ढाई साल पहले जैश उल-अदल संगठन द्वारा बंधक बनाए गए अपने 2 बॉर्डर गार्ड को छुड़ाने के लिए मंगलवार रात एक सफल ऑपरेशन किया गया।" इस ऑपरेशन में दोनों गार्ड को छुड़ा लिया गया। इसके साथ ही ईरान तीसरा देश बन गया है, जिसने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा है। इससे पहले अमेरिका और भारत भी ऐसा कर चुके हैं।

सूत्रों ने बताया कि ईरान के सैनिकों ने पाकिस्तान के अवैध रूप से कब्जाए गए बलूचिस्तान में घुसकर आतंकी संगठन जैश अल-अदल के कब्जे से अपने दो सैनिकों को मुक्त कराया। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में भी इसकी पुष्टि कर दी गई है। मुक्त कराए गए ईरान के दोनों जवान उन 12 जवानों में शामिल थे, जिन्हें साल 2018 में अगवा किया गया था। इनमें से पांच को पाकिस्तानी सेना ने पहले ही छुड़ा लिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Feb 2021, 8:50 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा