दुनिया

टेलीग्राम ऐप के CEO पावेल ड्यूरोव फ्रांस में अरेस्ट, जानें क्या है पूरा मामला

एक पुलिस जांच के तहत अरेस्ट वारंट के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि यह जांच टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी पर केंद्रित थी। पुलिस के अनुसार, मॉडरेटर की कमी ने मैसेजिंग ऐप पर आपराधिक गतिविधियों को निर्बाध रूप से चलने दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के सीईओ पावेल ड्यूरोव पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। टीएफ1 टीवी और बीएफएम टीवी ने यह जानकारी अज्ञात स्रोतों का हवाला दी है। बताया जा रहा है कि ड्यूरोव अपने प्राइवेट जेट में अजरबैजान के लिए यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अरेस्ट कर लिया गया।

एक पुलिस जांच के तहत अरेस्ट वारंट के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि यह जांच टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी पर केंद्रित थी। पुलिस के अनुसार, मॉडरेटर की कमी ने मैसेजिंग ऐप पर आपराधिक गतिविधियों को निर्बाध रूप से चलने दिया।

दुबई स्थित टेलीग्राम की स्थापना रूस में जन्मे ड्यूरोव ने की थी। अपने वीके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिसे उन्होंने बेच दिया, लेकिन विपक्षी समुदायों की आवाज को दबाने की सरकार की मांग को मानने से इनकार करने के बाद उन्होंने 2014 में रूस छोड़ना पड़ा था।

टेलीग्राम ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने बाद से टेलीग्राम युद्ध के आसपास की राजनीति को लेकर दोनों पक्षों की ओर से 'अनफिल्टर्ड कंटेंट' का सबसे प्रमुख प्लेटफॉर्म बन गया है। टेलीग्राम उन कुछ प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है जहां रूसी युद्ध से जुड़ी सामग्री प्राप्त की जा सकती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम