दुनिया

अफगानिस्तान और पाकिस्तान फिर बढ़ा तनाव, सीमा पर भारी गोलीबारी, सीजफायर कराने की नई कोशिशों को नाकाम

अफगानिस्तान की सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में हमले किए। इसके बाद अफगान सेना ने जवाब दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर एक बार फिर से तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा अपडेट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी की घटना सामने आई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर झड़प शुरू करने का आरोप लगाया।

बता दें, सऊदी अरब भी दोनों देशों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, इन कोशिशों का कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। शुक्रवार देर रात काबुल और इस्लामाबाद के बीच हुई इस झड़प ने सीजफायर कराने की नई कोशिशों को नाकाम कर दिया।

अफगानिस्तान की सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में हमले किए। इसके बाद अफगान सेना ने जवाब दिया।

मुजाहिद ने एक्स पर पोस्ट किया, "दुर्भाग्य से, आज शाम पाकिस्तानी पक्ष ने एक बार फिर कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में अफगानिस्तान की ओर हमले किए, जिसके बाद इस्लामिक अमीरात सेना को जवाब देना पड़ा।"

क्वेटा के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से पाकिस्तान मीडिया डॉन ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे गोलीबारी शुरू हुई और देर रात तक जारी रही। पाकिस्तान के चमन जिला अस्पताल के अधीक्षक मुहम्मद ओवैस के अनुसार, एक महिला समेत तीन लोगों को घायल अवस्था में लाया गया था।

इससे पहले, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कराने के लिए तुर्किए और कतर ने भरपूर कोशिशें कीं। दोनों पक्षों के बीच कतर और तुर्किए की मध्यस्थता के तहत तीन दौर की बैठकें हुईं, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष विराम के तरीकों पर आम सहमति नहीं बन पाई। दरअसल, दोनों देशों के बीच एक अस्थिर सीमा है, जिस पर एक महीने से ज्यादा समय से भारी लड़ाई चल रही है, और कहा जा रहा है कि इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान के अंदर कई हवाई हमले किए हैं।

 वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान से भारी संख्या में अफगान शरणार्थियों के निकाले जाने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। लाखों की संख्या में अफगानिस्तान के लोगों को पाकिस्तान से निकाला जा रहा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे