दुनिया

किम जोंग के बयानों से भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द की सिंगापुर में होने वाली मुलाकात 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 जून को सिंगापुर में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ प्रस्तावित अपनी बैठक रद्द कर दी है। ट्रंप ने किम को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन से 12 जून को होने वाली मुलाकात रद्द कर दी है। इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर थी, लेकिन उससे पहले ही यह रद्द हो गई। वाइट हाउस की तरफ से जारी एक पत्र में यह जानकारी दी गई है। पत्र में ट्रंप के हवाले से कहा गया है, “मैं वहां आपके साथ होने के लिए काफी आशावान था, लेकिन दुख की बात है कि आपके हालिया बयानों में जबरदस्त गुस्सा और खुले तौर पर शत्रुता का आभास रहा। मुझे लगता है कि ऐसे मौके पर इस मीटिंग को तय करना ठीक नहीं है।”

ट्रंप ने यह घोषणा उत्तर कोरिया द्वारा अपना परमाणु परीक्षण नष्ट किए जाने के कुछ देर बाद की। इससे पहले किम ने अपने वादे को निभाते हुए पुंग्ये-री परमाणु परीक्षण की तीन सुरंगों को विस्फोटकों के जरिए नष्ट करा दिया। उत्तर कोरिया ने यहां से हाइड्रोजन बम समेत छह परमाणु परीक्षण किए थे।

इससे पहले उत्तर कोरिया ने डॉनल्ड ट्रंप के साथ शिखर वार्ता के मुद्दे पर उत्तर कोरिया को चेतावनी देने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस को अज्ञानी और बेवकूफ करार दिया था। दरअसल, पेंस ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को आगाह करते हुए कहा था कि ट्रंप को आजमाना और उनके साथ खिलवाड़ करना भारी भूल होगी।

पिछले दिनों ट्रंप ने कहा था कि 12 जून को होने वाली मीटिंग टलने की प्रबल संभावना है। ट्रंप ने कहा था, “हम साथ बढ़ रहे हैं। हम देखेंगे कि क्या होता है। अगर यह नहीं होगा तो शायद बाद में होगा।” सिंगापुर में होने वाली बैठक में दोनों देशों की अपनी सीमा पर सैन्य तनाव कम करने के हाल के समझौतों को लागू करने के तरीकों तथा अपने संबंध सुधारने पर चर्चा करने की संभावना थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट