दुनिया

'आतंकवाद का मकसद डर फैलाना', रियाद हवाई अड्डे पर हूती व‍िद्रोह‍ियों के हमले पर भड़के नेतन्याहू

नेतन्याहू ने कहा, "इजरायल एक ऐसे मजबूत मध्य पूर्व की उम्मीद करता है जो खतरों के सामने एकजुट होकर खड़ा हो, अपने लोगों की सुरक्षा करे और पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए सुरक्षा, सहयोग और समृद्धि से भरा भविष्य बनाए।''

रियाद हवाई अड्डे पर हूती व‍िद्रोह‍ियों के हमले की नेतन्याहू ने की न‍िंदा, कहा-आतंकवाद का मकसद डर फैलाना
रियाद हवाई अड्डे पर हूती व‍िद्रोह‍ियों के हमले की नेतन्याहू ने की न‍िंदा, कहा-आतंकवाद का मकसद डर फैलाना 

  • इजारयल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सऊदी अरब के रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए आतंकी हमलों की निंदा की।

  • नेतन्याहू ने कहा क‍ि आतंकवाद का मकसद डर फैलाना, इसका मजबूती और दृढ़ता के साथ मुकाबला किया जाना चाहिए।

  • रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार दोपहर हुए हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 309 लोग घायल हो गए।

इजारयल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए भयावह आतंकी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्‍होंने कहा क‍ि आतंकवाद का मकसद डर फैलाना है। इसका मजबूती और दृढ़ता के साथ मुकाबला किया जाना चाहिए।

रियाद एयपोर्ट पर हमले को लेकर क्या बोले नेतन्याहू?

नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर ल‍िखा, ''मैं सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए इस भयावह आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इस हमले में 12 निर्दोष लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। इजरायल की जनता की ओर से मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ''आतंकवाद हमेशा निर्दोष लोगों को निशाना बनाता है। इसका मकसद डर फैलाना और स्थिरता को कमजोर करना होता है। इसका मजबूती और दृढ़ता के साथ मुकाबला किया जाना चाहिए। इजरायल एक ऐसे मजबूत मध्य पूर्व की उम्मीद करता है जो खतरों के सामने एकजुट होकर खड़ा हो, अपने लोगों की सुरक्षा करे और पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए सुरक्षा, सहयोग और समृद्धि से भरा भविष्य बनाए।''

हमले पर ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को इस हमले को 'बेहद दुखद घटना' बताया और कहा कि वह सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात करेंगे। हालांकि रविवार शाम तक दोनों नेताओं के बीच हुई किसी बातचीत का आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया गया था।

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार दोपहर हुए हमले की जानकारी देते हुए सऊदी जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने रविवार को बताया क‍ि इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 309 लोग घायल हो गए।

मृतकों में किस देश के कितने नागरीक?

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी विमानन प्राधिकरण ने बताया कि मृतकों में चार सऊदी नागरिक और आठ विदेशी निवासी शामिल हैं। इनमें दो बांग्लादेशी नागरिक और अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फिलिस्तीन तथा सूडान का एक-एक नागरिक शामिल है। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखने वाला ईरान समर्थित हूती समूह ने इस महीने सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य अभियान शुरू होने के बाद सऊदी हवाई अड्डों, सैन्य ठिकानों और तेल सुविधाओं पर हमले तेज कर दिए हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए