दुनिया

ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा- हम पर थोपा गया है ये युद्ध, अगर मजबूर किया तो लड़ेंगे जरूर

तेहरान में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जब ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने भविष्य की कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया तो कहा कि अगर ईरान को लड़ाई के लिए मजबूर किया गया तो वह लड़ाई लड़ेगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ईरान ने खुद पर हुई अमेरिकी हमलों को थोपा हुआ युद्ध बताया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि जहां जरूरत होगी वहां कूटनीति से काम लिया जाएगा लेकिन जहां जरूरत पड़ेगी तो देशहित में लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसके साथ ही उन्होंने उस शांति प्रस्ताव का भी जिक्र किया जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अस्वीकार कर दिया है।

Published: undefined

प्रस्ताव में लिखी गई उन मांगों का जिक्र किया जो उनके अनुसार "तर्कसंगत" हैं। तेहरान में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जब उनसे भविष्य की कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया तो कहा कि अगर ईरान को लड़ाई के लिए मजबूर किया गया तो वह लड़ाई लड़ेगा।

कूटनीतिक संवाद भी जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा, "जहां कूटनीति की गुंजाइश होगी, वहां बातचीत का रास्ता भी अपनाया जाएगा। कूटनीति के अपने नियम होते हैं।" बाघेई के अनुसार, तेहरान अपने राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेगा।

Published: undefined

ईरानी प्रस्ताव को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि "हमारी मांगें जायज हैं। हम इतना भर चाहते हैं कि युद्ध खत्म हो, नाकाबंदी हटे, समुद्री डकैती रुके, और अमेरिका के दबाव में बैंकों में गलत तरीके से जमा ईरानी संपत्तियों को वापस लिया जाए।"

होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करना और ईरान और लेबनान में शांति स्थापित करने की मांग हमारे लिए अहम है; ये ऐसे प्रस्ताव हैं जो इलाके में स्थिरता के लिए एक सही माहौल बनाते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "बदकिस्मती से, अमेरिका अपने एकतरफा रुख पर अड़ा है और अधिक से अधिक दबाव डालने की कोशिश कर रहा है।"

Published: undefined

बीजिंग के स्टैंड को सही करार देते हुए बाघेई ने कहा, "चीन मानता है कि ईरान के खिलाफ युद्ध अमेरिका के चलाए जा रहे एकतरफे एजेंडे का हिस्सा है जिसने अंतरराष्ट्रीय नियमों को कमजोर किया है।"

ईरान के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े मामलों में कोई भी दखल आगे की स्थिति को और बद्दतर कर सकता है। उन्होंने कहा, "होर्मुज स्ट्रेट 28 फरवरी से पहले खुला था; अमेरिकी हमला इस अहम जलमार्ग में रुकावट की वजह है।"

Published: undefined

बाघेई ने यूएई में ईरानियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर चिंता जाहिर की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तेहरान को पता है कि पिछले हफ्ते अमीरात में उसके नागरिकों को “परेशान” किया गया था।

उन्होंने कहा, “हमने दुबई में अपने दूतावास और महावाणिज्य दूतावास को इस पर निगरानी रखने के साफ निर्देश दे दिए गए हैं। ये तय है कि अपने लोगों के हित के लिए, अगर कोई एक्शन लेने की जरूरत पड़ी, तो हम पीछे नहीं हटेंगे या हिचकिचाएंगे भी नहीं।”

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined