दुनिया

ट्रंप ने फिर साधा भारत पर निशाना, बताया बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश, 2 अप्रैल से जवाबी शुल्क की दी धमकी

ट्रंप ने कहा कि दुनिया के हर देश ने हमें लूटा है। वे हमसे 150-200 प्रतिशत शुल्क वसूलते हैं और हम उनसे कुछ भी नहीं लेते हैं। इसलिए वे हमसे जो भी शुल्क वसूलेंगे, हम उनसे उतना ही शुल्क लेंगे और इससे कोई बच नहीं पाएगा।

ट्रंप ने फिर साधा भारत पर निशाना, बताया बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश, 2 अप्रैल से जवाबी शुल्क की दी धमकी
ट्रंप ने फिर साधा भारत पर निशाना, बताया बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश, 2 अप्रैल से जवाबी शुल्क की दी धमकी फोटोः सोशल मीडिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि भारत बहुत अधिक शुल्क वसूलने वाला देश है। ट्रंप ने दोहराया कि अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाने वाले देशों पर जवाबी शुल्क दो अप्रैल से लागू होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे बड़ी बात दो अप्रैल को होगी जब जवाबी शुल्क लागू होंगे, फिर चाहे वह भारत हो या चीन या कोई भी देश... भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है।’’

Published: undefined

ट्रंप ने गुरुवार को ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय) में कुछ शासकीय आदेशों पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, ‘‘मैं आपको बताता हूं कि उच्च शुल्क वाला देश कौन है। वह कनाडा है। कनाडा हमसे हमारे दूध उत्पाद और अन्य उत्पादों पर 250 प्रतिशत शुल्क लेता है और लकड़ी एवं ऐसी ही चीजों पर बहुत ज्यादा शुल्क लगाता है। हमें उनकी लकड़ी की जरूरत नहीं है। हमारे पास उनकी तुलना में ज्यादा लकड़ी है। हमें कनाडा की लकड़ी की जरूरत नहीं है।’’

Published: undefined

ट्रंप ने यह भी कहा कि अभी शुल्क ‘‘अस्थायी’’ और ‘‘कम’’ हैं लेकिन जवाबी शुल्क दो अप्रैल से शुरू होंगे और वे हमारे देश के लिए ‘‘बड़े परिवर्तन लाने वाले’’ होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के हर देश ने हमें लूटा है। वे हमसे 150-200 प्रतिशत शुल्क वसूलते हैं (और) हम उनसे कुछ भी नहीं लेते हैं। इसलिए वे हमसे जो भी शुल्क वसूलेंगे, हम उनसे उतना ही शुल्क लेंगे और इससे कोई बच नहीं पाएगा। इसलिए हम दो अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं। मैं लंबे समय से उस तारीख का इंतजार कर रहा हूं और यह बहुत बड़ी बात होगी।’’

Published: undefined

यह दूसरी बार है जब ट्रंप ने भारत के शुल्क के बारे में टिप्पणी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के पहले संयुक्त सत्र को मंगलवार को संबोधित करते हुए ट्रंप ने भारत और अन्य देशों द्वारा लगाए गए उच्च शुल्क की आलोचना की और उन्हें ‘‘बेहद अनुचित’’ करार दिया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बिहार: नीतीश कुमार की ड्राई स्टेट में शराब से फिर गई जान, जहरीली शराब से पिता की मौत, बेटे की आंख की रोशनी गई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ED की I-PAC दफ्तर, हेड के घर छापे पर ममता बोलीं- पार्टी के अंदरूनी दस्तावेज हासिल करने की कोशिश कर रही एजेंसी

  • ,
  • बिहार: दुकानों में हिजाब-मास्क बैन पर कांग्रेस का विरोध, राजेश राम बोले- बीजेपी संविधान खत्म करना चाहती है

  • ,
  • ‘मोदी सरकार का एक और प्रहार’, पर्यावरणीय मंजूरी के नियमों में बदलाव को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर निशाना साधा

  • ,
  • बिहार: पटना दीवानी कोर्ट और गयाजी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मिला ई-मेल, सुरक्षा की गई कड़ी