दुनिया

ट्रंप का दावा- वेनेजुएला पर हमले के बाद राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा गया

भीषण हवाई हमलों के बीच ट्रंप के दावे के बाद वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके जीवित होने का सबूत चाहते हैं’’।

ट्रंप का दावा- वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा गया
ट्रंप का दावा- वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा गया फोटोः सोशल मीडिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है। इस बीच वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके जीवित होने का सबूत चाहते हैं’’।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर चलाए गए अभियान में मादुरो और उनकी पत्नी को भी पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि उनकी शनिवार को बयान जारी करने की योजना है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला और उसके नेता के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया है।

इससे पहले अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार सुबह कई बड़े धमाकों की आवाज सुनी गई। धमाकों की आवाज के बाद राजधानी में टेलीकम्युनिकेशन सेवा में रुकावट की खबर सामने आ रही है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से अब हमलों की पुष्टि किए जाने के बाद इन धमाकों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।

वहीं वेनेजुएला की सरकार ने एक आधिकारिक बयान में अमेरिका पर अपने नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले शुरू करने का आरोप लगाया है। निकोलस मादुरो की सरकार ने अमेरिकी हमले को सैन्य आक्रामकता बताते हुए इसकी निंदा की है। वेनेजुएला की सरकार ने कहा कि ये हमले कराकस के साथ-साथ मिरांडा, अरगुआ और ला गुइरा राज्यों में हुए हैं। ऐसे प्रयास सफल नहीं होंगे। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। हालांकि, अब राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिकी सेना द्वारा पकड़ लिए जाने की खबरों के बाद वेनेजुएला में संकट और गहराने की आशंका है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए