दुनिया

अमेरिकियों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं ट्रंप, अमेरिका के लोग बेहतर के लिए हकदार: कमला हैरिस

हैरिस ने कहा, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप जो पेशकश कर रहे हैं, अमेरिका उससे बेहतर का हकदार है। अमेरिका को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है जो आदर्श बनने की हमारे लोगों और बाकी दुनिया के प्रति हमारी जिम्मेदारी एवं भूमिका को समझे।’’

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं।

अगले सप्ताह होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैरिस ने कहा, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप जो पेशकश कर रहे हैं, अमेरिका उससे बेहतर का हकदार है। अमेरिका को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है जो आदर्श बनने की हमारे लोगों और बाकी दुनिया के प्रति हमारी जिम्मेदारी एवं भूमिका को समझे।’’

Published: undefined

हैरिस ने विस्कॉन्सिन में संवाददाताओं से कहा,‘‘जैसा कि आपने मुझे कई बार कहते सुना है, अमेरिकी लोगों के प्रति मेरा संकल्प यह है कि मैं सामान्य ज्ञान के आधार पर समाधान निकालूंगी, उन लोगों की भी सुनूंगी जो मुझसे असहमत हैं, विशेषज्ञों की बात सुनूंगी और सभी अमेरिकियों की राष्ट्रपति बनूंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करते हैं। वह अमेरिकियों को एक-दूसरे पर उंगली उठाने के लिए उकसाने में पूरा समय बिताते हैं। वह अपने राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने का षड्यंत्र रचने में बहुत समय बिताते हैं।’’

हैरिस ने कहा कि ट्रंप तेजी से एक ऐसे व्यक्ति बनते जा रहे हैं जो अपने राजनीतिक विरोधियों को अपना दुश्मन मानते हैं, हमेशा बदला लेने की फिराक में रहते हैं तथा वह तेजी से ‘‘अस्थिर’’ होते जा रहे हैं।

Published: undefined

हैरिस ने कहा, ‘‘मेरा नजरिया एक दम स्पष्ट है। मैं हमारे लोकतंत्र में विश्वास करती हूं। लोकतंत्र अद्भुत लेकिन जटिल होता है, हमें बहस पसंद होती है। हम मतभेदों को स्वीकार करते हैं। मैं अपने मंत्रिमंडल में रिपब्लिकन नेता को शामिल करूंगी और इसका एक कारण यह है कि मैं विभिन्न लोगों के विचार जानना चाहती हूं। मुझे अलग-अलग नजरियों से अलग-अलग विचारों को जानना और उनसे लाभ उठाना पसंद है जो मुझे सबसे अच्छे निर्णय लेने में मदद करते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘मेरे और डोनाल्ड ट्रंप के बीच यही एक बड़ा अंतर है।’’

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • एक और विवाद में घिरे चंपत राय, फर्जी दस्तावेजों की मदद से राम निवास मंदिर पर कब्जा करने का आरोप लगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • विरोध संवैधानिक अधिकार, अमित शाह या बीजेपी सरकार मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकती जनताः जस्टिस जमदार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में रूस का हमला और नेपाल में उमड़ा भारतीय पर्यटकों का सैलाब

  • ,
  • TMC के बागी गुट ने निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की, पार्टी पर ठोका दावा, ममता खेमे ने उठाए सवाल