दुनिया

इजरायल से नाराज हुआ तुर्की, लिया ये बड़ा फैसला

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि वह हमास के खिलाफ कार्रवाई के कारण प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से संपर्क तोड़ रहे हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

इजरायल द्वारा युद्धविराम से इनकार करने और गाजा को मानवीय सहायता रोकने के बाद तुर्की के विदेश मंत्रालय ने परामर्श के लिए इजरायल से अपने राजदूत को वापस बुलाने का फैसला किया है। इजराइल पहले ही तुर्की से अपने राजदूत को वापस बुला चुका है।

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा, "इज़राइल में तुर्की के राजदूत साकिर ओज़कान टोरुनलर को वापस बुला लिया गया।"

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि वह हमास के खिलाफ कार्रवाई के कारण प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से संपर्क तोड़ रहे हैं।

एर्दोगन ने 7 अक्टूबर के हमास हमले का बचाव करते हुए कहा है कि हमास एक मुक्ति समूह है। उस हमले के बाद से इज़राइल ने तुर्की और अन्य क्षेत्रीय देशों से सभी राजनयिकों को वापस बुला लिया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया