दुनिया

लंदन ब्रिज पर आतंकी हमले में 2 की मौत, 3 घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

इंग्लैंड के लंदन ब्रिज पर शुक्रवार को एक आतंकवादी हमले में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। इन लोगों पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गोली से मार गिराया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

इंग्लैंड के लंदन ब्रिज पर शुक्रवार को एक आतंकवादी हमले में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। इन लोगों पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस आयुक्त क्रेसिडा डिक ने संवाददाताओं को बताया कि घटना फिशमोंगर्स हॉल पर शुक्रवार अपराह्न 1.58 बजे शुरू हुई और संदिग्ध से सामना होने के पांच मिनट के अंदर ही अधिकारियों ने उसे मार गिराया।

समाचार एजेंसी ने डिक के हवाले से कहा, "बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमले में दो लोगों की मौत हो गई, और पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गोली से मार गिराया।" आयुक्त ने कहा, "जांच काफी तेजी से चल रही है, हम आपको आगे की जानकारी देते रहेंगे।" उन्होंने कहा, "आगामी दिनों में आपको चिंतित लोगों की चिंता दूर करने के लिए और ज्यादा पुलिस, सशस्त्र और बिना हथियार के सुरक्षाकर्मी हमारी सड़कों पर गश्त करते दिखेंगे।"

लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि पुलिस इस हमले के संबंध में फिलहाल अन्य लोगों से नहीं जोड़ रही है। उन्होंने संदिग्ध के साथ भिड़ने के लिए राहगीरों की बहादुरी की सराहना भी की। घटना के वीडियो में दिख रहा है कि नागरिकों ने हमलवार को जमीन पर गिरा दिया और पुलिस के आने तक उसे पकड़कर रखा।

स्पेशलिस्ट ऑपरेशंस के सहायक आयुक्त नील बासु ने कहा, "सिटी ऑफ लंदन पुलिस के विशेष हथियारबंद अधिकारियों एक संदिग्ध को को मार गिराया और मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं कि यह संदिग्ध घटनास्थल पर ही मर गया।" उन्होंने कहा, "मैं अब पुष्टि कर सकता हूं कि यह एक आतंकवादी घटना घोषित हो चुकी है।" बासु ने कहा कि संदिग्ध 'बम वेस्ट' जैसी दिखने वाली वस्तु पहने था, लेकिन बाद में पता चला कि वह विस्फोटक उपकरण है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Nov 2019, 9:30 AM IST

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत