दुनिया

हमले के बाद से यूक्रेन को मिली 30 बिलियन डॉलर की सहायता, IMF, EU, EIB, वर्ल्ड बैंक और कई सरकार दाताओं में शामिल

समाचार एजेंसी यूक्रिनफॉर्म ने बताया कि ध्यान देने वाली बात यह है कि यूक्रेन को प्रदान की गई वित्तीय सहायता कम ब्याज और क्रेडिट गारंटी पर दी गई है। यूक्रेन को इसे वापस भी नहीं लौटाना है। यह पैसा राज्य के बजट घाटे को कवर करने का मुख्य स्रोत है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

रूस द्वारा किए गए आक्रमण के बाद से यूक्रेन को अब तक 30 बिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है। इसकी जानकारी यूक्रेन के नेशनल बैंक द्वारा जारी जून 2022 की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में दी गई है। दाताओं में आईएमएफ, यूरोपीय संघ, ईआईबी, विश्व बैंक और कई विदेशी सरकारें शामिल हैं।

यूक्रेन के नेशनल बैंक ने एक बयान में कहा कि जून के मध्य तक यूक्रेन को आईएमएफ, यूरोपीय संघ, ईआईबी, विश्व बैंक और विदेशी सरकारों ने 7 बिलियन डॉलर से अधिक का कर्ज दिया है। कुल मिलाकर, अब तक देश को विभिन्न सरकारों और संस्थानों से लगभग 30 बिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

समाचार एजेंसी यूक्रिनफॉर्म ने बताया कि ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रदान की गई वित्तीय सहायता कम ब्याज और क्रेडिट गारंटी पर दी गई है। यूक्रेन को इसे वापस भी नहीं लौटाना है। यह पैसा राज्य के बजट घाटे को कवर करने का मुख्य स्रोत है।

नेशनल बैंक ने कहा कि यूक्रेन वर्तमान युद्ध की स्थिति में रक्षा और सामाजिक खर्च के लिए पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर है। देश के बजट घाटे को कवर करने के लिए करीब 5 बिलियन डॉलर प्रति माह की आवश्यकता होती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी