दुनिया

रूस ने महीनों बाद कीव पर बरसाए बम, यूक्रेन ने भरी हुंकार- हमलोग लड़ेंगे, कभी नहीं मानेंगे हार

महीनों बाद, यूक्रेन की राजधानी कीव को मिसाइल हमलों से निशाना बनाया गया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हम किसी भी हालत में सरेंडर नहीं करेंगे। हमलोग लड़ेंगे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

महीनों बाद, यूक्रेन की राजधानी कीव को मिसाइल हमलों से निशाना बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई। बीबीसी का कहना है कि देश भर में कई अन्य स्थानों पर विस्फोटों की सूचना मिली, जो युद्ध के शुरुआती हफ्तों के बाद से रूसी हमलों का सबसे व्यापक हमला प्रतीत होता है।

मध्य कीव में सुबह आठ बजे के बाद कम से कम दो धमाकों की आवाज सुनी गई और उसके बाद से और विस्फोट हुए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में विस्फोट रात भर हुए हमलों के बाद हुए।

टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर शहर के क्षेत्रीय गवर्नर ऑलेक्जेंडर स्टारुख ने पोस्ट किया, "एक बहुमंजिला आवासीय इमारत फिर से नष्ट हो गई। कई पीड़ित हैं।" उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं।

यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि जापोरिज्जिया पर रात भर में हुए मिसाइल हमलों में कई लोग घायल हो गए हैं। हाल के हफ्तों में जापोरिज्जिया में बार-बार हमले किए गए, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए हैं।

इस बीच, क्षेत्र के गवर्नर वैलेंटाइन रेजनिचेंको के एक अपडेट के अनुसार, यह निप्रॉपेट्रोस में 'बड़े पैमाने पर हमलों की रात' थी। उन्होंने रूस पर कई क्षेत्रों में गोलाबारी का आरोप लगाया है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हम किसी भी हालत में सरेंडर नहीं करेंगे। हमलोग लड़ेंगे। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि हमलोग कभी भी सरेंडर नहीं करेंगे, हमलोग लड़ेंगे।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री का कहना है कि रूसी हमले यूक्रेन को आगे बढ़ने से नहीं रोके पाएंगे। हमले, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया से जोड़ने वाला एकमात्र पुल के विस्फोट में क्षतिग्रस्त होने के बाद किए गए।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को क्रीमिया पुल पर हुए विस्फोट पर चर्चा के लिए अपनी सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत