दुनिया

कीव पर रूसी रॉकेट हमले में यूक्रेन की मशहूर अभिनेत्री की मौत, सिनेमा और थियेटर जगत में शोक

श्वेत्स ने दशकों तक थिएटर और फिल्म में काम किया था और उनके काम की वजह से उन्हें यूक्रेन के सर्वोच्च सम्मानों में से एक "यूक्रेन के सम्मानित कलाकार'' पुरस्कार प्राप्त हुआ था। यह सम्मान केवल देश के सबसे कुशल कलाकारों में से एक को दिया जाता है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

यूक्रेन की राजधानी कीव के एक आवासीय इमारत पर रूसी रॉकेट हमले में यूक्रेन की विख्यात अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की मौत हो गई है। 67 वर्षीय श्वेत्स ने दशकों तक थियेटर और फिल्मों में काम किया था और उनके काम की वजह से उन्हें यूक्रेन के सर्वोच्च सम्मानों में से एक प्राप्त हुआ था।

Published: undefined

यंग थियेटर ने श्वेत्स के निधन की जानकारी देते हुए इसकी पुष्टि की है। यह वर्णन करने से पहले कि अभिनेत्री की मृत्यु कैसे हुई यंग थियेटर ने श्वेत्स के निधन पर अपूरणीय दु:ख व्यक्त किया है। यंग थियेटर की पुष्टि के बाद यूक्रेन के फिल्म और थियेटर जगत में शोक की लहर है। कई रूसी कलाकारों ने भी श्वेत्स के निधन पर गहरा दुख जताया है।

Published: undefined

यूक्रेनी राजधानी कीव से प्रकाशित अंग्रेजी भाषा के दैनिक कीव पोस्ट की खबर के आधार पर डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार श्वेत्स ने दशकों तक थिएटर और फिल्म में काम किया था और उनके इन्हीं प्रयासों की वजह से उन्हें यूक्रेन के सर्वोच्च सम्मानों में से एक प्राप्त हुआ था, जिसे मोटे तौर पर "यूक्रेन के सम्मानित कलाकार'' कहा जाता है। यह सम्मान केवल देश के सबसे कुशल कलाकारों में से एक को दिया जाता है।

Published: undefined

श्वेत्स का जन्म 10 फरवरी, 1955 को हुआ था। उन्होंने इवान फ्रेंको थियेटर और कीव स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ थियेटर आर्ट्स से थिएटर स्टूडियो से स्नातक किया था। यंग थियेटर के साथ जुड़े होने के अलावा श्वेत्स ने टेरनोपिल म्यूजिक एंड ड्रामा थिएटर और कीव थिएटर में काम किया था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: तेल संकट के बीच दिल्ली में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू, सीएम रेखा गुप्ता ने लगाए कई और नियम

  • ,
  • मणिपुर में हिंसा रोकने में राज्य और केंद्र सरकार विफल, राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: कांग्रेस

  • ,
  • सिनेजीवन: तलाक की अफवाहों के बीच डिनर डेट पर दिखीं मौनी रॉय और बेटे अव्यान के जन्मदिन पर भावुक हुईं दीया मिर्जा

  • ,
  • केरल: वी डी सतीशन सोमवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल पर चर्चा तेज, साथ ही हो सकता है शपथ ग्रहण

  • ,
  • प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हुए, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई