दुनिया

यूक्रेनी सेना ने पुतिन के बड़े प्लान को किया फेल, राष्ट्रपति की हत्या के लिए भेजे गए बर्बर चेचेन बलों को किया ढेर

चेचेन का यह सशस्त्र समूह अपनी बर्बर हिंसा और मानवाधिकार हनन के लिए कुख्यात है, लेकिन 56 टैंकों के उनके काफिले को कीव के उत्तर-पूर्व में होस्टोमेल के पास युद्ध के दूसरे दिन यूक्रेनी मिसाइल ने उड़ा दिया था।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

यूक्रेन ने रूस को एक बड़ा झटका देते हुए राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की हत्या के लिए भेजे गए बर्बर चेचेन विशेष बलों की एक बड़ी टुकड़ी को कथित तौर पर मार गिराया है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार चेचेन का यह सशस्त्र समूह अपनी बर्बर हिंसा और मानवाधिकार हनन के लिए कुख्यात है, लेकिन 56 टैंकों के उनके काफिले को कीव के उत्तर-पूर्व में होस्टोमेल के पास युद्ध के दूसरे दिन यूक्रेनी मिसाइल ने उड़ा दिया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसे कितने सैनिक मारे गए हैं लेकिन उनकी संख्या सैकड़ों में रहने की संभावना है। यूक्रेनी मिसाइल हमले में जिन लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट हैं उनमें चेचन जनरल मैगोमेद तुशेव भी थे। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार वह 141वीं मोटराइज्ड नेशनल गार्ड ब्रिगेड के कमांडर थे। यह चेचन राज्य प्रमुख रमजान कादिरोव का विशेष बल माना जाता है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, तुशैव को एक तस्वीरों में कादिरोव के साथ दिखाया गया गया था जो चेचन सरकार के लिए उनके महत्व को दर्शाता है और कादिरोव समलैंगिक पुरुषों को प्रताड़ित करने और मारने के लिए कुख्यात हैं। माना जाता है कि कादिरोव ने उनकी कथित मौत से एक दिन पहले यूक्रेनी जंगल में अपने स्क्वाड्रन का दौरा किया था।

यूक्रेन मिसाइल हमले में इन लोगों का मारा जाना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर विजय प्राप्त करने की योजना पर एक मनोवैज्ञानिक आघात है। डेली मेल ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को पकड़ने या मारने के लिए इस समूह को भेजा था। वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि इससे यूक्रेन की रक्षा के लिए अपनी जान गंवाने का जज्बा रखने वाले यूूक्रेनी लोगों के दिल में एक जोरदार भय व्याप्त हो जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं