दुनिया

UNGA ने रूस को मानवाधिकार परिषद से निलंबित किया, प्रस्ताव के पक्ष में पड़े 93 वोट, जानें भारत ने दिया किसका साथ

रूस को संयुक्त राष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस को मानवाधिकार परिषद से निलंबित कर दिया है। रूस पर युक्रेन में आम नागरिकों की हत्या के आरोल लगे हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

रूस को संयुक्त राष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस को मानवाधिकार परिषद से निलंबित कर दिया है। रूस पर युक्रेन में आम नागरिकों की हत्या के आरोल लगे हैं। बुचा शहर में हर तरफ लाशों की ढेर देखने को मिल रही है। इन हत्यों के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। बुचा की घटना को लेकर ही रूस के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस को UNHRC से निकालने के लिए वोटिंग हुई। रूस को मानवाधिकार संगठन से निकलाने के पक्ष में 93 देशों ने वोट किया। वहीं चीन समेत 24 देशों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट डाले। जबकि भारत, पाकिस्तान समेत 58 देशों ने वोटिंग में भाग नहीं लिया। गौरतलब है कि यूक्रेनी शहर बुचा से रूसी सैनिकों की वापसी के बाद शहर में दर्जनों लोग मृत पाए गए। इसकी दुनिया भर में निंदा हुई है, लेकिन मॉस्को ने इसमें शामिल होने से इनकार किया है और खबरों को फर्जी करार दिया था।

इस घटना के लिए दुनिया के ज्यादातर देश रूस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, लेकिन रूस ने इससे इनकार किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि बुचा में हुए मौतों के लिए रूसी सेना जिम्मेदार नहीं है। उन्‍होंने यू्क्रेनी अधिकारियों पर खबरों को 'गढ़ने' का आरोप लगाया है। वहीं अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई यूरोपीय देशों ने बुचा की घटना के लिए रूसी सेना को जिम्मेदार ठहराया है। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा था, “जब आप देखते हैं कि बुचा में क्या हो रहा है, तो मुझे डर लगता है कि जो खुलासे हो रहे हैं कि पुतिन ने यूक्रेन में क्या किया है, वह मेरे लिए नरसंहार से कम नहीं हैं।”

बता दें कि अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई यूरोपिय देश रूस पर लगातार दबाव बनाने में लगे हैं। रूस पर अब तक कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। अमेरिका ने बुधवार को रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन की बेटियों के साथ ही रूस के शीर्ष सार्वजनिक और निजी बैंकों पर भी प्रतिबंध की घोषणा की थी। अमेरिका की ही राह पर चलते हुए ब्रिटेन ने बुधवार को घोषणा की थी कि उसने रूस पर और प्रतिबंध लगाए हैं, इन प्रतिबंधों में देश के सबसे बड़े बैंक स्बेरबैंक की संपत्ति के लेन-देन पर पूर्ण रोक और ब्रिटेन से रूस जाने वाले सभी निवेश को समाप्त करना शामिल है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Apr 2022, 10:35 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप से दूरी बना रहे हैं वेंस, अमेरिका के पूर्व एनएसए बोल्टन का बड़ा दावा

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह