
संयुक्त राष्ट्र गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रहा है। इस संकट से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने अपने 60 से अधिक कार्यालयों, एजेंसियों और संचालन इकाइयों से कर्मचारियों की संख्या में 20 प्रतिशत कटौती के लिए जून मध्य तक प्रस्ताव मांगा है। फलस्तीनी शरणार्थियों की सहायता करने वाली एजेंसी ‘यूएनआरडब्ल्युए’ भी प्रभावित एजेंसियों में शामिल है।
Published: undefined
संयुक्त राष्ट्र की जिन इकाइयों में कटौती की जानी हैं उनमें राजनीतिक और मानवतावादी कार्यालयों के साथ-साथ शरणार्थियों, लैंगिक समानता, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, पर्यावरण और शहरी विकास से जुड़ी एजेंसियां शामिल होंगी। फलस्तीनी शरणार्थियों की सहायता करने वाली एजेंसी ‘यूएनआरडब्ल्युए’ भी प्रभावित एजेंसियों में से एक है।
Published: undefined
संयुक्त राष्ट्र नियंत्रक चंद्रमौली रामनाथन ने संबंधित एजेंसियों को भेजे ज्ञापन में कहा कि यह कटौती महासचिव एंतोनियो गुतारेस के 3.72 अरब डॉलर के मौजूदा बजट में 15 से 20 प्रतिशत की कमी लाने के लक्ष्य का हिस्सा है। यह ‘यूएन80’ सुधार योजना का हिस्सा है जिसे मार्च में शुरू किया गया था। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र अपनी स्थापना के 80 वर्ष पूरे कर रहा है। कटौती प्रस्ताव 13 जून तक पेश किए जाने हैं।
Published: undefined
गुतारेस ने इस कदम को अमेरिकी सहायता में कटौती से जोड़ने से इनकार किया है और कम से कम पिछले सात वर्षों में संयुक्त राष्ट्र के संसाधनों में कमी की ओर इशारा किया है क्योंकि सभी सदस्य देश अपने वार्षिक बकाया का भुगतान नहीं कर रहे हैं। वर्ष 2023 में 193 सदस्य देशों में से 152 ने भुगतान किया, लेकिन अमेरिका समेत 41 देशों के भुगतान बकाया हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined