
अमेरिका में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में हजारों लोगों ने कैपिटल भवन (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला किया था। इस घटना पर कई लोग मारे भी गए थे। वहीं इस तरह की हिंसा दोबारा न हो, इसलिए सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दिया है।
Published: undefined
बता दें कि फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर पोस्ट किए गए वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस कैपिटल (संसद) पर हमला करने वाले दंगाइयों को घर जाने की अपील करने से पहले 'आई लव यू' कहा था। इतना ही नहीं, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी के अपने झूठे दावे भी दोहराए थे।
Published: undefined
जिसके बाद बुधवार ट्विटर ने ट्रंप का अकाउंट 12 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। इसके साथ ही उनके ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट हटा दिए थे। हालांकि अब ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को पूरी तरह से ही सस्पेंड कर दिया है।
ट्विटर ने कहा, “हमने ट्रंप के खाते से हाल के ट्वीट्स की करीबी समीक्षा की। जिसके बाद हमने देखा कि उनके ट्वीट्स को किस तरह से लिया जा रहा है।आगे के खतरे को देखते हुए हमने उनका अकाउंट स्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है।”
Published: undefined
जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने निजी ट्विटर अकाउंट के सस्पेंड होने पर अपने ऑफिसयल @POTUS अकाउंट से ट्वीट किया लेकिन ट्वीट को मिनटों में ही हटा दिया गया। हटाए गए ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, "हम चुप नहीं रहेंगे, ट्विटर फ्री स्पीच के लिए नहीं है।"
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined