
अमेरिका-ईरान के बीच 45 दिन के युद्धविराम के लिए बात चल रही है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की बात कही जा रही है। इस समझौते के लिए पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की जैसे देश मध्यस्थता कर रहे हैं। पश्चिम एशिया के दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Published: undefined
45 दिन तक जंग रोकने का यह समझौता अगर सफल रहता है तो आगे चलकर अमेरिका-इजरायल और ईरान की बीच पूरी तरह से युद्ध खत्म होने की संभावना बन सकती है। ईरान जंग 28 फरवरी से शुरू हुई थी और तभी से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है।
Published: undefined
अधिकारियों ने बताया कि यह प्रस्ताव रविवार देर रात ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और पश्चिम एशिया में अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ को भेजा गया, लेकिन अब तक दोनों देशों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
अधिकारियों ने निजी वार्ताओं पर चर्चा करने के लिए नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्ष इन शर्तों को स्वीकार करेंगे या नहीं।
Published: undefined
ईरान का कहना है कि वह तब तक लड़ाई जारी रखेगा जब तक उसे वित्तीय क्षतिपूर्ति और भविष्य में फिर से हमले न होने का आश्वासन नहीं मिल जाता। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों पर बमबारी की धमकी दी है।
इस प्रस्ताव की शर्तों की जानकारी सबसे पहले समाचार वेबसाइट एक्सियोस ने दी।
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined