दुनिया

हॉर्मुज स्ट्रेट में हमले के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर बरसे बम

हॉर्मुज स्ट्रेट में तीन कॉमर्शियल जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। इसके बाद ईरान ने पलटवार की चेतावनी दी है, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। हॉर्मुज स्ट्रेट में तीन कॉमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का कहना है कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा और ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के उद्देश्य से की गई। वहीं, ताजा हमलों के बाद ईरान ने भी अमेरिका को पलटवार की चेतावनी दी है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

Published: undefined

हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमला!

अमेरिका का आरोप है कि हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन कॉमर्शियल जहाजों, मार्शल आइलैंड्स के एम/टी अल रेकय्यात, सऊदी अरब के एम/टी वेदयान और लाइबेरिया के एम/टी साइप्रस प्रॉस्पेरिटी पर हमला किया गया। वॉशिंगटन ने इन हमलों के लिए सीधे ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया। हमले में एक टैंकर में आग लग गई, जबकि अन्य दो जहाजों को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, ये सभी घटनाएं ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास हुईं।

इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार स्टेशन, एंटी-शिप मिसाइल लॉन्चर, ड्रोन लॉन्च साइट और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की 60 से ज्यादा तेज स्पीड बोट्स को निशाना बनाया। इसके अलावा बंदर अब्बास, केश्म द्वीप, सीरिक और शहीद हक्कानी पोर्ट के आसपास मौजूद कई सैन्य ठिकानों पर भी हवाई हमले किए गए।

Published: undefined

ईरान का पलटवार का ऐलान

ईरानी सरकारी मीडिया ने बंदर अब्बास, केश्म और सीरिक में जोरदार धमाकों की पुष्टि की है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने अमेरिकी कार्रवाई को अंतरिम समझौते का उल्लंघन बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। वहीं, विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस कार्रवाई के परिणामों की पूरी जिम्मेदारी अमेरिका की होगी।

तनाव बढ़ने के बीच अमेरिका ने ईरानी तेल की बिक्री से जुड़ी अस्थायी अनुमति भी रद्द कर दी है, जो युद्धविराम समझौते के तहत दी गई थी। साथ ही अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व वाले संयुक्त समुद्री सूचना केंद्र (JMIC) ने हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरे का स्तर बढ़ाकर 'सीवियर' कर दिया है।

Published: undefined

खामेनेई के जनाजे के बीच बढ़ा तनाव

इस पूरे घटनाक्रम के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे का कार्यक्रम भी जारी है। उनका पार्थिव शरीर तेहरान से क़ोम और फिर इराक के नजफ ले जाया गया, जहां हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, विदेश मंत्री अब्बास अराकची, मरहूम नेता के बेटे मुस्तफा खामेनेई, मोजतबा खामेनेई के ससुर घोलामाली हद्दाद अदेल और सुप्रीम लीडर के सलाहकार मोहसेन रेजाई समेत ईरान और इराक के कई शीर्ष नेता शामिल हुए।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined