दुनिया

अमेरिका-ईरान तनाव और ट्रंप की चेतावनी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, जानें ब्रेंट क्रूड का ताजा भाव

तेल की कीमतों में यह उछाल उस समय आया जब डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए चेतावनी दी।

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल
कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल फोटो: IANS

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए दी गई समय सीमा के बीच मंगलवार को वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई और ये नए उच्च स्तर पर पहुंच गईं।

Published: undefined

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

ब्रेंट क्रूड वायदा में 1.69 प्रतिशत यानी 1.86 डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 111.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो सुबह के कारोबार में दिन का उच्चतम स्तर रहा। वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड वायदा में 3 प्रतिशत से ज्यादा यानी 4.15 डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 116.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

मध्य पूर्व संघर्ष शुरू होने के बाद से ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 60 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है, जो 27 फरवरी को 72.48 डॉलर से बढ़कर 9 मार्च को 119.50 डॉलर हो गई।

Published: undefined

ट्रंप की चेतावनी 

तेल की कीमतों में यह उछाल उस समय आया जब डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए चेतावनी दी।

ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी तय समयसीमा तक स्ट्रेट नहीं खोला, तो 'तेहरान पर भारी हमला होगा'। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को 'एक रात में खत्म किया जा सकता है' और उसके पुल व पावर प्लांट तबाह कर दिए जाएंगे।

Published: undefined

होर्मुज स्ट्रेट का असर

दूसरी ओर, खबरों के मुताबिक ईरान ने युद्धविराम (सीजफायर) के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और संघर्ष जारी रखा है।

होर्मुज स्ट्रेट, जहां से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल गुजरता है, 28 फरवरी से चल रहे संघर्ष के कारण प्रभावित है। इससे इस साल अब तक तेल की कीमतों में करीब 90 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो चुकी है और औसत कीमत 100 डॉलर के आसपास बनी हुई है।

Published: undefined

शेयर बाजार में गिरावट जारी

इस बीच, वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

 अमेरिका में वॉल स्ट्रीट हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'सरेंडर करो या अंजाम भुगतने के लिए रहो तैयार...' ट्रंप की तबाही की धमकी पर ईरान ने किया पलटवार

  • ,
  • ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई बेहोश, इस शहर में चल रहा इलाज?, ट्रंप की बर्बादी वाली धमकी के बीच चौंकाने वाली रिपोर्ट

  • ,
  • देश में LPG किल्लत से जूझ रहे लोगों को राहत, बिना एड्रेस भी ये सिलेंडर मिलेंगे डबल! जानें किसे मिलेगा फायदा?

  • ,
  • संघर्ष के दौरान अपने दायित्वों का..., ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर UN प्रमुख ने चिंता जताई

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 2.4 लाख जवान तैनात, रिकॉर्ड महिला फोर्स मैदान में, इस बार दोगुनी सुरक्षा के बीच होगा मतदान