दुनिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सलाहकारों को निर्देश, 'अगर ईरान मेरी हत्या करता है तो उसे तबाह कर दें'

ईरान पर अधिकतम दबाव बनाने संबंधी शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करने के दौरान ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर उसने (ईरान ने) ऐसा (उनकी हत्या) किया तो उसे तबाह कर दिया जाएगा।’’

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिए हैं कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो उसे तबाह कर दिया जाए।

ईरान पर अधिकतम दबाव बनाने संबंधी शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करने के दौरान ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर उसने (ईरान ने) ऐसा (उनकी हत्या) किया तो उसे तबाह कर दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने निर्देश दिए हैं कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें तबाह कर दिया जाए, जिसके बाद कुछ भी नहीं बचेगा।’’

अमेरिका के न्याय विभाग ने नवंबर में आरोप लगाए थे कि राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले ईरान ने ट्रंप की हत्या की साजिश रची थी जिसे नाकाम कर दिया गया।

विभाग ने आरोप लगाया था कि ईरानी अधिकारियों ने सितंबर में फरहाद शकेरी (51) नामक शख्स को ट्रंप पर नजर रखने और उनकी हत्या करने का निर्देश दिया था। शकेरी अब भी ईरान में है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए