
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एनएसए जॉन बोल्टन को बर्खास्त कर दिया है। ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने सोमवार की रात बोल्टन से यह बात कही है कि व्हाइट हाउस को उनकी और ज्यादा सेवा की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बोल्टन ने मंगलवार की सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा- बोल्टन की तरफ से दिए गए कई सुझावों का पूरी तरह विरोध करता था, जैसा कि प्रशासन के अन्य लोगों के साथ होता है।
Published: undefined
इस बीच जॉन बोल्टन ने इस बात से इनकार किया है कि उन्हें निकाला गया है और कहा कि उन्होंने खुद पद से इस्तीफा दिया है। बोल्टन के जाने की खबर ऐसे समय पर आई जब इससे पहले ट्रंप ने यह खुलासा कर बवाल खड़ा कर दिया था कि वे अफगानिस्तान में तालिबान के साथ सीक्रेट वार्ता को रद्द कर रहे हैं, जिसने वाशिंगटन को हैरान करके रख दिया।
ट्रंप की तरफ से ट्वीटर कर इस बात की घोषणा उस वक्त की गई जब उससे पहले व्हाइस हाउस की तरफ से यह कहा गया था कि बोल्टन कुछ देर में विदेश मंत्री के साथ आतंकवाद के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined