दुनिया

अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, पत्रकार खशोगी की हत्या को सऊदी राजकुमार सलमान बिन मोहम्मद ने दी थी मंजूरी

अमेरिकी खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब के राजकुमार सलमान बिन मोहम्मद ने ही निर्वासन में रह रहे सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की साजिश को मंजूरी दी थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अमेरिकी खुफिया विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने ही पत्रकार जमाल खशोगी को 'पकड़ने या मारने' के लिए एक ऑपरेशन को मंजूरी दी थी, जिसके चलते साल 2018 में उनकी हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (ओडीएनआई) के कार्यालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया, "हम आकलन करते हैं कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी को पकड़ने और मारने के लिए इस्तांबुल में एक ऑपरेशन को मंजूरी दी थी।"

हालांकि सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब ने खशोगी की मौत पर क्राउन प्रिंस के शामिल होने की बात से इंकार किया है। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की अक्टूबर, 2018 में इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास के भीतर हत्या कर दी गई थी। इस मामले के सिलसिले में सऊदी के कई शीर्ष अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

यहां की अदालत ने पिछले साल सितंबर में आठ लोगों को दोषी करार दिया था। पांच अन्य लोगों को बीस साल जेल की सजा सुनाई थी और तीन अन्यों को सात से दस साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट