दुनिया

'लड़ाई तुमने शुरू की खत्म हम करेंगे', US-इजरायल को ईरान की धमकी, ट्रंप बोले- तेहरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

ईरान ने कहा है कि अब इस संघर्ष की दिशा और उसका परिणाम वही तय करेगा। इस बयान को संभावित जवाबी कार्रवाई के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। उधर, ट्रंप ने कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु शक्ति बनने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

इज़राइल ने शनिवार सुबह ईरान के खिलाफ “प्रीवेंटीव अटैक” यानी एहतियाती सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की। इस ऑपरेशन की आधिकारिक पुष्टि इज़राइल के रक्षा मंत्री ने की। इसके साथ ही इज़राइली सेना ने पूरे देश में नागरिकों के लिए “प्रोएक्टिव अलर्ट” जारी कर सायरन बजाए, ताकि संभावित ईरानी मिसाइल हमलों से पहले लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें।

Published: undefined

इस घटनाक्रम के बाद तेहरान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरान ने कहा है कि अब इस संघर्ष की दिशा और उसका परिणाम वही तय करेगा। इस बयान को संभावित जवाबी कार्रवाई के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Published: undefined

इस कार्रवाई में संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी इज़राइल का साथ दिया, जिससे यह एक संयुक्त सैन्य अभियान बन गया। बताया जा रहा है कि हमलों के दौरान ईरान के करीब 30 ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें कुछ एयरपोर्ट और सैन्य ठिकाने शामिल हैं।

Published: undefined

हमले के बाद अमेरिका की ओर से भी बयान जारी किया गया। अमेरिकी पक्ष ने स्पष्ट कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु शक्ति बनने की अनुमति नहीं दी जाएगी और इस कार्रवाई में केवल सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined