
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी। पंजाब की 9 मैच में यह 5वीं जीत है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम की यह लगातार दूसरी हार है।
मैच में पंजाब टीम 201 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी थी। उसने 6 विकेट गंवाकर यह मैच जीत लिया। मैच में प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली। जबकि लियाम लिविंगस्टोन ने 24 गेंदों पर 40 रन बनाए। चेन्नई के लिए तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा 3 और रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके।
Published: undefined
इससे पहले डेवोन कॉन्वे की नाबाद 92 रनों की शानदार पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 200 रन का मजबूत स्कोर किया। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पारी की शुरूआत करने उतरे कॉन्वे अंत में नाबाद पवेलियन लौटे। कॉन्वे ने 52 गेंदों पर नाबाद 92 रन में 16 चौके और एक छक्का लगाया।
Published: undefined
कॉन्वे ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग साझेदारी में 86 रन और शिवम दुबे के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। गायकवाड़ ने 31 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि शिवम दुबे ने 17 गेंदों पर 28 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए ।
Published: undefined
मोईन अली ने 10 और रवींद्र जडेजा ने 12 रन बनाये। कप्तान धोनी ने पारी की आखिरी दो गेंदों पर छक्के जड़े और टीम को 200 तक पहुंचाया। धोनी चार गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined