IPL 2025

IPL 2025: फाइनल से कम नहीं होगा आईपीएल का 63वां मैच, दिल्ली-मुंबई के बीच वानखेड़े स्टेडियम में महामुकाबला

चौथी टीम बनने के लिए बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला होना है। इस मैच में अगर दिल्ली कैपिटल्स मुंबई को घर पर हरा देती है, तो उसकी उम्मीद प्लेऑफ में जाने की बरकरार रहेगी।

दिल्ली-मुंबई के बीच बुधवार को महामुकाबला
दिल्ली-मुंबई के बीच बुधवार को महामुकाबला 

इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2025 का 63वां मैच किसी फाइनल से कम नहीं होने वाला है। इस मैच का परिणाम तय करेगा कि कौन सी टीम प्लेऑफ की रेस में आगे जाएगी। 

दरअसल, आईपीएल 2025 में आरसीबी, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ की रेस पार कर चुकी हैं। चौथी टीम कौन सी होगी, इसका फैसला अभी तक नहीं हो पाया है।

Published: undefined

चौथी टीम बनने के लिए बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला होना है। इस मैच में अगर दिल्ली कैपिटल्स मुंबई को घर पर हरा देती है, तो उसकी उम्मीद प्लेऑफ में जाने की बरकरार रहेगी। लेकिन, अगर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर जीत हासिल की, तो दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में जाने का सपना टूट जाएगा।

Published: undefined

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में 6 जीत के साथ 13 अंक अर्जित किए हैं। उसे प्लेऑफ में जाने के लिए बाकी दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। वहीं, मुंबई इंडियंस के पास 12 मैचों में 14 अंक हैं। अगर मुंबई दिल्ली के सामने मैच हार भी जाती है, तो उसके पास 16 अंकों तक पहुंचने के लिए एक और मौका होगा। लेकिन, दिल्ली को हर हाल में मुंबई के सामने जीत चाहिए होगी। दिल्ली जहां मुंबई के सामने हर हाल में जीत सुनिश्चित करना चाहेगी, वहीं मुंबई अपने बाकी दोनों मैचों को जीतकर अच्छे नेट रन रेट की मदद से टूर्नामेंट में खुद को टॉप-2 में खत्म करना चाहेगी।

Published: undefined

आईपीएल में इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जाने वाली पहली तीन टीम बनी हैं।

Published: undefined

बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव पर मुंबई फैंस की नजर रहने वाली है। क्योंकि, इन तीनों खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस की टीम काफी हद तक निर्भर रहती है। सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड भी वानखेड़े में काफी अच्छा है। वानखेड़े में एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर दिल्ली के फैंस की उम्मीदें होंगी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में बारिश, मुंबई में जलभराव की स्थिति, बेंगलुरु में पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से 7 की मौत

  • ,
  • 'देश को ‘पर्यावरणीय आपदा’ की ओर ले जा रही ग्रेट निकोबार परियोजना', जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

  • ,
  • वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह न देने पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल, कहा- यह देरी उन पर दबाव डालेगी

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार, MP समेत 19 राज्यों में आज बारिश के आसार, कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

  • ,
  • FIFA: सदियों तक याद रखने वाला मैच, बेल्जियम ने हार के मुंह से ऐसे छीनी जीत, वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे लेट गोल दागा