IPL 2025

KKR vs MI: मुश्किल में फंसे बुमराह और नीतीश राणा, BCCI ने लिया एक्शन, सुनाई ये बड़ी सजा

आईपीएल के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "राणा और जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल आचार संहिता के पहले स्तर के अपराध को स्वीकार कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई इंडियंस (एमआई) के जसप्रीत बुमराह और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के नीतीश राणा को बुधवार के मैच में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में फटकार लगाई गई है और जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, "कोलकाता नाइट राइडर्स के नीतीश राणा को पुणे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में फटकार लगाई गई और मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।"

आईपीएल के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "राणा और जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल आचार संहिता के पहले स्तर के अपराध को स्वीकार कर लिया है।" कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2022 के मैच में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं

  • ,
  • एशियन गेम्सः भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का इंतजार, ओलंपिक का मिला टिकट

  • ,
  • मुंबई में SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, कहा- ये सिर्फ ट्रेलर, जंतर-मंतर पर होगा फाइनल