IPL 2025

IPL 2025 में जसप्रीत बुमराह की वापसी, RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई में हुए शामिल

बुमराह को ताजा इंजरी इस साल 4 जनवरी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सिडनी टेस्ट में हुई थी। उस इंजरी के चलते बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गए थे, जो कि टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

मुंबई इंडियन्स को रविवार को मजबूती मिली जब उसके शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले से पहले टीम से जुड़ गए। अभी हालांकि यह पता नहीं चला है कि भारत के इस शीर्ष तेज गेंदबाज को टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की फिटनेस मंजूरी मिली है या नहीं।

Published: undefined

मुंबई इंडियन्स ने रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘‘कभी शावक रहा अब शेर, शेर फिर से जंगल का राजा बनने के लिए वापस आ गया है।’’ बुमराह जनवरी की शुरुआत से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं जब उन्हें सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान पीठ से संबंधित समस्या हुई थी। अंततः उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला और उसके बाद चैंपियन्स ट्रॉफी से भी बाहर होना पड़ा।

Published: undefined

बुमराह को ताजा इंजरी इस साल 4 जनवरी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सिडनी टेस्ट में हुई थी। उस इंजरी के चलते बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गए थे, जो कि टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका था। IPL के शुरुआती मुकाबलों में भी बुमराह उसी चोट के चलते बाहर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस ने 18 करोड़ रुपये में IPL 2025 के लिए रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में अब तक4 मैच खेले हैं, जिसमें से 1 जीता है। और वो पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • अर्थतंत्र की खबरें: लगातार दूसरे दिन झूमा बाजार, सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा और पेट्रोल-डीजल पर राहत की उम्मीद नहीं

  • ,
  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'

  • ,
  • ढाई माह में ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, कांग्रेस बोली- मोदी सरकार देश के लिए घातक