IPL 2025

साउथ अफ्रीकी पेसर लिजाद विलियम्स दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े, हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए

लिजाद विलियम्स को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आईपीएल 2024 में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ शामिल किया है। वे हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए हैं।

आईपीएल ने सोमवार को एक बयान में कहा, 2021 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से विलियम्स ने दो टेस्ट, चार वनडे और 11 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है।

लिजाद विलियम्स को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

इंग्लैंड की टीम के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रूक निजी कारणों का हवाला देकर आईपीएल 2024 शुरु होने के पहले ही टूर्नामेंट से हट चुके थे। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछली नीलामी में 4 करोड़ रुपए में हैरी ब्रूक को खरीदा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना

  • ,
  • खेल: कोहली को लेकर संजू के बयान की हरतरफ हो रही चर्चा और भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल से पहले मौसम पर नजर