IPL 2025

IPL 2023: लखनऊ में चेन्नई सुपर किंग्स और LSG के बीच आज होगी कांटे की टक्कर! जानें किस टीम का पलड़ा भारी

अंक तालिका में एलएसजी टीम 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर विराजमान है। वहीं सीएसके टीम भी 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

IPL में आज भी दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) की टीम आमने सामने होगी। ये आईपीएल का 45वां मुकाबला होगा। आपको बता दें, दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। वैसे तो ये मैच 4 मई को होना था लेकिन लखनऊ में चुनाव के कारण इसे पहले कराया जा रहा है।

Published: undefined

अंक तालिका का क्या है हाल?

दोनों टीमों की अंक तालिका की बात करें तो, एलएसजी टीम 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर विराजमान है। वहीं टीम ने अपने 9 मैचों में से पांच में जीत और चार में हार का सामना किया है। इसके अलावा अगर सीएसकी की बात करें , तो टीम भी 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। टीम ने अपने 9 मैचों में से पांच में जीत और चार में हार का सामना किया है।

Published: undefined

हेड टू हेड

दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो इससे पहले भी एलएसजी और सीएसके दोनों आईपीएल 2023 में पहले भिड़ चुकी है। लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं। वहीं दोनों टीमों ने आईपीएल 2023 में भी एक मुकाबला खेला है। इस दौरान सीएसके ने अपने घर में लखनऊ के खिलाफ 12 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं दोनों टीमों ने दो मैचों में एक-एक मुकाबला जीता है। इसलिए टीमें बराबरी हैं, लेकिन इस बार सीएसके ने जीतकर साबित कर दिया है कि सीएसका पलड़ा लखनऊ के खिलाफ भारी है।

Published: undefined

पिच रिपोर्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाला मैच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच पर आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा तेज गेंदबाजों को मदद मिलते हुए देखा गया है। ऐसे में मैच के दौरान बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों से सावधान रहना होगा और उनके खिलाफ सही से खेलना होगा। साथ ही यहां स्पिन गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है।

Published: undefined

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हूड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), के गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, यश ठाकुर।

चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मथीसा पथीराना, तुषार देशपांड़े, महेश थीकसाना, आकाश सिंह।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • 'सुप्रीम कोर्ट से जांच, ट्रस्ट भंग हो', राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने RSS-BJP पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट छोड़ा

  • ,
  • 'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन