IPL 2025

IPL से संन्यास के सवाल पर आखिरकार खुलकर बोले धोनी, जानिए CSK कप्तान ने क्या कहा?

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कमेंटेटर ने धोनी से संन्यास को लेकर सवाल पूछे। इस पर सीएसके के कप्तान ने कहा कि उनके पास फैसला करने के लिए आठ-नौ महीने का वक्त बचा है। ऐसे में वह फैसले को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते है।

 फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स IPL 16 के फाइनल में पहुंच गई है। धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने फाइनल टिकट बुक करने के लिए गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराया और अब रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने पांचवें आईपीएल खिताब के लिए मुकाबला करेगी। वहीं मंगलवार को खेले गए मुकाबले के बाद धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर एक और चौंकाने वाला बयान दिया है।

दरअसल, पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कमेंटेटर हर्षा भोगले ने धोनी से संन्यास को लेकर सवाल पूछे। इस पर सीएसके के कप्तान ने कहा कि उनके पास फैसला करने के लिए आठ-नौ महीने का वक्त बचा है। ऐसे में वह फैसले को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते है। हर्षा भोगलेने उनसे पूछा क्या वे अगले साल आईपीएल में फिर नजर आएंगे? इस सवाल के जवाब में एमएस धोनी ने कहा, “मैं नहीं जानता। मेरे पास अभी फैसला करने के लिए 8-9 महीने हैं। दिसंबर में मिनी ऑक्शन होगा। उस दौरान पता चलेगा कि मेरा फैसला क्या है।

एमएस धोनी ने आगे कहा कि अभी से सिरदर्द क्यों लें। मैं हमेशा सीएसके के लिए वहां रहूंगा, जहां मैं खेलूं या कुछ बाहर रहकर टीम के साथ रहूं।” मैं बहुत परेशान करने वाला कप्तान हो सकता हूं। मैं फील्डर्स को दो-तीन फीट आगे-पीछे करता रहता हूं। फील्डर्स से मेरी बस यही गुजारिश रहती है कि मुझ पर नजर रखो, मुझे देखो। अगर कोई कैच छूटता भी है तो मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा, बस मुझ पर नजर रखें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश