लोकसभा चुनाव 2019

गौतम गंभीर के पास हैं दो वोटर आईडी कार्ड? मामला पहुंचा कोर्ट 

आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार आतिशी ने इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी गौतम गंभीर पर दो वोटर आईडी कार्ड रखने के आरोप लगाए हैं। आतिशी ने ये मामला तीस हजारी कोर्ट के सामने भी रखा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पू्र्व् क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार गौतम गंभीर के नामांकन पर एक नया विवाद हो गया है। आम आदमी पार्टी की नेता और पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने गौतम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आतिशी ने कहा कि गौतम गंभीर के पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं, जो कि क्रिमिनल ऑफेंस है। आम आदमी पार्टी ने ये मामला तीस हजारी कोर्ट के सामने भी रखा है।

Published: undefined

आतिशी ने गौतम गंभीर पर दो वोटर आईडी कार्ड रखने के आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक गौतम गंभीर के पास एक वोटर आईडी कार्ड राजेन्द्र नगर का है जबकि दूसरा वोटर आईडी कार्ड करोल बाग से है। इस तरह दो वोटर आईडी कार्ड रखना क्रिमिनल ऑफेंस है।

Published: undefined

बता दें कि एक व्यक्ति सिर्फ एक ही वोटर आईडी रख सकता है। अगर किसी व्यक्ति के पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं वोटर लिस्ट में दोनों जगहों पर उसका नाम शामिल है तो चुनाव आयोग एक जगह से नाम हटवाने के लिए उसे नोटिस भेजता है। नाम हटवाने के लिए एक तम समय दिया जाता है। अगर वह व्यक्ति उस तय समय सीमा में नाम नहीं हटवाता तो उस पर पुलिस कार्रवाई की जाती है।आतिशी का आरोप है कि अपने ऐफेडेविट में भी गंभीर ने झूठ बोला है। इसके खिलाफ हमने तीस हजारी कोर्ट के सामने मामला रखा है।

Published: undefined

बता दें कि बीजेपी ने पूर्वी दिल्ली से महेश गिरी की जगह गौतम गंभीर को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और 'आप' की उम्मीवार आतिशी के साथ है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के अलावा किसी ने नहीं कहा कि भारत... और ईरान के राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों से माफी मांगी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृन्दावन में बड़ा हादसा, उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में आग लगी, महिला सहित तीन झुलसे

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान के ख‍िलाफ खेलेंगे अभ‍िषेक शर्मा? अस्पताल से मिली छुट्टी, इस बीमारी से थे परेशान

  • ,
  • वीडियो: जैसे ही राहुल ने कहा- साथ में बात करते हैं, मीडिया से बात अधूरी छोड़ भाग खड़े हुए केंद्रीय मंत्री

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कमजोर डॉलर, अमेरिका-ईरान तनाव से चांदी, सोने के भाव में तेजी और शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद