लोकसभा चुनाव 2019

मतगणना के दौरान हिंसा की आशंका, गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को जारी किया अलर्ट

वोटों की गिनती गुरुवार यानी कल होनी है, जिसके मद्देनजर गृह मंत्रालय ने राज्यों को अलर्ट जारी किया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से समय रहते निपटा जा सके या किसी भी इस तरह की घटना को रोका जा सके।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

23 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव 2019 के मतगणना के संबंध में गृह मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों (डीजीपी) को अलर्ट भेजा है। अलर्ट संदेश में मतगणना वाले दिन कई राज्यों में दंगे भड़कने की आशंका जताई गई है। गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

बता दें कि 2019 लोकसभा के नतीजे कल (गुरुवार) आएंगे। इससे पहले देश भर से ईवीएम में हेराफेर और बदलने की खबरे आ रही थी। कई जगह ईवीएम से भरे ट्रक भी पकड़े गए थे। जिसके बाद विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्षी नेता स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी निगरानी कर रहे हैं। ईवीएम पर विपक्ष ने सवाल उठाए, लेकिन चुनाव आयोग हर आरोप को झूठा बता रहा है। हालांकि विपक्ष के आशंका को चुनाव आयोग खत्म करने में नाकाम रहा है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुए थे। चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल को शुरू होकर 19 मई तक चला था। वोटों की गिनती गुरुवार यानी कल होनी है, जिसके मद्देनजर गृह मंत्रालय ने राज्यों को अलर्ट जारी किया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से समय रहते निपटा जा सके या किसी भी इस तरह की घटना को रोका जा सके।

वहीं बाजार नियामक सेबी और शेयर बाजारों ने इस सप्ताह चुनाव संबंधित गतिविधियों को देखते हुए बाजार में किसी प्रकार की भी गड़बड़ी को रोकने के लिए अपनी निगरानी व्यवस्था को चाक-चौबंद की है। चुनावी नतीजों का कारोबार पर असर पड़ सकता है और मजबूत निगरानी व्यवस्था से बाजार में किसी प्रकार की गड़बडी तथा अत्यधिक उतार-चढ़ाव की आशंका को रोकने में मदद मिलेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सदन में सरकार को घेरते हुए प्रियंका गांधी ने पूछा- सरकार बताए पैलेट गन चलाने का ऑर्डर किसने दिया

  • ,
  • सिनेजीवन: फिल्म 'बंटवारा 1947' का शानदार ट्रेलर रिलीज और रेखा को मिलेगा आईएफएफएम में खास सम्मान

  • ,
  • सीजेपी ने राजस्थान पुलिस पर प्रदर्शनकारी छात्रों को परेशान करने का आरोप लगाया, नए आंदोलन की दी चेतावनी

  • ,
  • BJP ने प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचा लिया, जो चंदा चोरी नहीं रोक पाए, वो पेपर लीक क्या रोकेंगे: अखिलेश यादव

  • ,
  • संसद में सरकार पर बरसे इंडिया ब्लॉक के सांसद, 'छात्रों पर गोली चलाने जैसी नौबत क्यों आई? चर्चा से ही निकलेगा समाधान'